स्वस्थ मन, स्वस्थ घर ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

स्वस्थ जीवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पिछले सालशुरू किए गए “स्वस्थ मन, स्वस्थ घर” अभियान के तहत, देश भरमें 1.56 लाख आयुष्मान भारत – स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हरमहीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कियाजाएगा। इन देशव्यापी स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत योग, जुम्बा, टेलीकंसल्टेशन, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंगऔर दवा वितरण, सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां कीजाएंगी।इसके साथ ही, 14 फरवरी 2023 को सभी एबी-एचडब्ल्यूसी मेंसाइक्लोथॉन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ के रूप मेंएक साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि शारीरिकऔर मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारेमें जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके।दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में ‘साइकिल फॉर हेल्थ’ थीम के साथ एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा।अस्पताल परिसर में एक क्षेत्र को साइकिल स्टैंड के रूप में समर्पितकिया जाएगा।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया नेसभी नागरिकों से अपने नजदीकी एबी-एचडब्ल्यूसी में मेगासाइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।”साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखनेके सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।“डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा, ” चाहे दूरी कम तय करें या ज्यादा, थोड़े समय के लिए चलाएं या अधिक के लिए, लेकिन साइकिलअवश्य चलाएं!””स्वस्थ मन, स्वस्थ घर” नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 तकचलने वाला एक साल का अभियान है। यह ‘आजादी का अमृतमहोत्सव’ (एकेएएम) मनाने के लिए स्वास्थ्य और कल्याण केविषय को बढ़ावा देगा।
यह नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 केअनुरूप है जो निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल औरफिट इंडिया मूवमेंट, 2019 पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य फिटनेसऔर स्वस्थ जीवन को हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंगबनाना है।
यह नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 केअनुरूप है जो निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल औरफिट इंडिया मूवमेंट, 2019 पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य फिटनेसऔर स्वस्थ जीवन को हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंगबनाना है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
