एससीओ के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं पारंपरिक चिकित्सा पर एक्सपो का उद्घाटन केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल कल करेंगे।
|
😊 Please Share This News 😊
|

कल के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवंजलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल, केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री महेंद्र भाई मुंजपारा, म्यांमार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. थेटखेंगविन, मालदीप के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद सईद और सचिवआयुष वैद्य राजेश कोटेचा उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
शंघाई सहयोग संगठन के तहत 2 से 5 मार्च, 2023 तक असम केशहर गुवाहाटी असम में बी2बी कॉन्फ्रेंस एवं पारंपरिक चिकित्सापर एक्सपो का आयोजन हो रहा है। यह सम्मेलन और एक्सपोनियामकों, उद्योगो एवं व्यापारी नेतृत्व करने वालों के लिए एकअवसर लेकर आया है। इससे एससीओ एवं सहयोगी देशों के बीचपारंपरिक चिकित्सा के अलग-अलग आयामों जैसे उत्पाद, सेवा, शिक्षा, कौशल विकास, कॉस्मेटिक और हर्बल आदि के लिएपरस्पर मैत्री एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक 13 देशों केकरीब 75 आधिकारिक एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों ने सम्मेलन मेंहिस्सा लेने की पुष्टि की है। चीन, उज्बेकिस्तान, किरगिस्तान औरकजाकिस्तान के आधिकारिक प्रतिनिधि वर्चुवल रूप सम्मेलन मेंशामिल होंगे।
केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि भारत केलोगों को अपनी परंपरा पर गर्व है, खास तौर पर समृद्ध पारंपरिकचिकित्सा पर जिसने हजारों वर्षों से मानवता की सेवा की है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहतहमें यह अवसर मिला है कि मानव जीवन के गुणात्मक सुधार केलिए हम अपनी विरासत और पारंपरिक चिकित्सा के पुनरोद्धारकी विश्वव्यापी मुहिम का हिस्सा बनें। कोविड महामारी से पार पानेमें पारंपरिक चिकित्सा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। अबजरूरत है कि इसको आगे ले जाया जाए और यह मंच इसके लिएएक बेहतरीन अवसर है।
असम के शहर गुवाहाटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन केऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सोणोवाल ने कहाकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मेंपिछले आठ सालों में उत्तर-पूर्व ने खासा विकास किया है। अब यहक्षेत्र भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। हम सबकेलिए यह गर्व का विषय है कि गुवाहाटी में इस स्तर के अंतरराष्ट्रीयएक्सपो का आयोजन हो रहा है। क्षेत्र के लोगों के लिए 2047 तकभारत को विश्व में श्रेष्ठतम देश बनाने की मुहिम का हिस्सा बनने कायह स्वर्णिम अवसर है।भारत ने 17 सितंबर 2022 कोउज्बेकिस्तान के समरकंद में वर्ष 2023 के लिए एससीओ परिषदके प्रमुखों की अध्यक्षता ग्रहण की है। समरकंद में एससीओ शिखरसम्मेलन में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था किभारत पारंपरिक चिकित्सा पर एक नए एससीओ विशेषज्ञ कार्यसमूह के लिए पहल करेगा।
एससीओ मेंडेट के तहत आयुष मंत्रालय ने विभिन्न पहल किए हैं।इसी वर्ष फरवरी में पारंपरिक चिकित्सा के प्रेक्टिशनरों औरविशेषज्ञों का एक वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमेंएससीओ के 25 देश शामिल हुए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी के अनुरुप नई दिल्ली में पिछले महीने ही आयोजितपारंपरिक चिकित्सा के विशेषज्ञ कार्यकारी समूह के ड्राफ्ट TOR को मंजूरी दी गई।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), या शंघाई पैक्ट, शंघाई, चीन में15 जून 2001 को स्थापित आठ सदस्यीय बहुपक्षीय संगठन काएक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन है।एससीओ में 08 सदस्य राज्य, 03 पर्यवेक्षक और 14 संवादसहयोगी देश शामिल हैं। भारत को जुलाई 2005 में अस्तानाशिखर सम्मेलन में पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया और 9 जून, 2017 को अस्ताना, कजाकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन मेंपूर्ण सदस्य का दर्जा दिया गया। पारंपरिक चिकित्सा के विशेषज्ञकार्यकारी समूह में स्वीकार किए गए उपरोक्त ड्राफ्ट को आगे होनेवाले शिखर सम्मेलन में अंगीकार किया जाएगा।
पारंपरिक चिकित्सा पर एक्सपो का उद्देश्य एससीओ एवं साझेदारदेशों के बीच पारंपरिक चिकित्सा पर व्यापार के नये रास्ते खोलनाहै। आयुष इंडस्ट्री के साथ ही पारंपरिक चिकित्सा से संबंधितविदेशी उद्योग/निर्यातक/आयातक अपने उत्पाद एवं सेवाओं कोइस एक्सपो में प्रदर्शित करेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
