नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा हेतु तीन स्तरीय स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा: डॉ. मनसुख मांडविया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा हेतु तीन स्तरीय स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा: डॉ. मनसुख मांडविया।

😊 Please Share This News 😊
सरकार जल्दी ही पूरे देश से चाम धाम यात्रा शुरू करने वालेतीर्थयात्रियों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य सहायता औरआपातकालीन प्रबंधन बुनियादी ढांचा तैयार करने जा रही है। यहतीन स्तरीय संरचना होगी जो यह सुनिश्चित करेगी कि तीर्थयात्रियोंको उनकी यात्रा के दौरान चिकित्सा सुविधा उपलब्‍ध कराई जाए।यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुखमांडविया ने आज उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावतसे मुलाकात के बाद कही। श्री रावत ने मुलाकात के दौरान प्रतिवर्षचार धाम यात्रा करने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य औरआपातकालीन बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए केन्‍द्रसरकार से सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था। श्री रावत नेकेन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्री मांडविया को कठिन यात्रा मार्ग के कारणतीर्थयात्रियों के सामने आने वाली स्‍वास्‍थ्‍य चुनौतियों और पिछलेकुछ महीनों में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी आपातकालीन स्थितियों जैसे स्‍ट्रोकआदि के कारण होने वाली तीर्थ यात्रियों की मृत्‍यु के बारे मेंजानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि मौत के अधिकांश मामले उनतीर्थ यात्रियों के थे जो सहरूग्‍णता से ग्रस्‍त थे।डा. मांडविया ने सरकार के पूरे समर्थन का आश्वासन दिया औरकहा, “सर्वश्रेष्ठ संभावित स्वास्थ्य-सुविधा और स्वास्थ्य आपातअवसंरचना आने वाले तीर्थयात्रियों को प्रदान की जायेगी।” उन्होंनेबताया कि उन्नत एंबुलेंसों का एक मजबूत नेटवर्क और स्ट्रोक वैनोंकी योजना बनाई गई है, ताकि स्वास्थ्य-सुविधा केंद्र जाते समयरास्ते में ही हृदयाघात का फौरी प्राथमिक इलाज उपलब्ध हो सके।उन्होंने बताया कि इन एंबुलेंसों को यात्रा मार्ग में भिन्न- भिन्न स्थानोंपर तैनात किया जायेगा। प्रस्ताव किया गया है कि स्वास्थ्य-सुविधाअवसंरचना को मजबूत करने के क्रम में देशभर के मेडिकलकॉलेजों स्नात्कोत्तर के छात्रों को लगाया जाये, जो सबसे पहलेचिकित्सा मुहैया करायेंगे। डा. मांडविया ने बताया, “इस तरहस्नात्कोत्तर के छात्रों को अपना कौशल और क्षमता बढ़ाने काअनुभव भी मिलेगा।”

IMG_256

इसके अलावा यात्रा के ऊंचे इलाकों में आपातकालीन दवाएं मुहैया कराने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। हाल ही में पूर्वोत्तर क्षेत्र में कोविड 19 टीकों को ले जाने के लिए ड्रोन का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री गढ़वाल हिमालय में 10,000 फुट की ऊँचाई पर स्थित हैं। हाल ही में एम्स-ऋषिकेश ने दवाइयां देने और लाने के लिए ड्रोन सेवा शुरू की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों के साथ एक मजबूत रेफरल सहयोग प्रणाली (बैकएंड सिस्टम) विकसित किया जा रहा है, जो विशेषज्ञ देखभाल के लिए तीसरे स्तर के रूप में काम करेंगे। यह तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के लिए संपूर्ण नैदानिक उपचार प्रदान करेगा।

इन उपायों को नागरिकों-अनुकूल संचार और जागरूकता गतिविधियों से समर्थन दिया जाएगा, जैसे मौसम की स्थिति के बारे में तीर्थयात्रियों को सूचित करने के लिए वेबसाइट/पोर्टल, अनुकूलन का महत्व, मार्ग में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थान, कॉल सेंटर फोन नंबर, यात्रा पूर्व जांच, आपातकालीन सहायता फोन नंबर आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!