जिला बनाओ संघर्ष समिति(भीनमाल) ने सौंपा ज्ञापन, बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्रवासी ।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, बागोड़ा, भीनमाल सहित आस-पास के अनेक क्षेत्र के नागरिक बंधुओं, प्रबुद्धजनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, ट्रस्टों, सामाजिक संगठनों व जन प्रतिनिधियों की ओर से ज्ञापन उपखंड अधिकारी पूनम चौधरी को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा नये बनाये जाने वाले जिलों के नवगठन के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है । इस संबंध में भीनमाल नया जिला बनने के लिए पूरी तरह से जनहित में मानक बिन्दुओं पर जिला बनने की योग्यता रखता है। भीनमाल पूरे क्षेत्र का मध्य बिंदु होने के साथ-साथ जसवंतपुरा, बागोड़ा, रानीवाड़ा, सांचोर, चितलवाना का भी केन्द्र बिन्दु पड़ता है।
भीनमाल की आबादी के हिसाब से नगर पालिका के भी 40 वार्ड है । भीनमाल में जिला परिवहन कार्यालय, विद्युतीकरण के लिए बड़ा पावर ग्रीड है। यहां रेलवे स्टेशन व सुदृढ़ यातायात की व्यवस्था है। भीनमाल में पर्यटन के लिए प्राचीन मंदिर व भव्य मंदिर, सुन्धा माता, क्षेमंकरी मां, 72 जिनालय, वाराहश्याम आदि विश्व विख्यात है। यहां शिक्षा, चिकित्सा, वाणिज्य क्षेत्र में भी बड़े बड़े आयाम है।
भीनमाल को जिला बनाने के लिए उपखंड कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा होकर अपनी मांग पर आक्रोशित नजर आए। लोगों ने अपनी मांग को लेकर टायर जलाकर भी प्रदर्शन किया और भीनमाल को जिला नहीं बनाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस निरीक्षक लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।यह रहे मौजूदज्ञापन देते समय बस्तीमल खत्री, संजीव माथुर, शेखर व्यास, शैतानसिंह भाटी, भरतसिंह भोजाणी, अशोकसिंह ओपावत, सत्यवानसिंह राजपुरोहित, नरिंगाराम चौधरी, डाॅ. रमेश देवासी, माणकमल भंडारी, संदीप देसाई, सांवलाराम देवासी, बाबुलाल चौधरी, शंभुसिंह राठौड़, श्रवणसिंह राव, नवलकिशोर राठी, ओमप्रकाश महेश्वरी, नरेश अग्रवाल, किशोर सांखला, सी एल गहलोत, पुखराज बगोटी, जामताराम चौधरी, जयंतीलाल घांची, रमेश सोनी, जबराराम भाटी,
हीरालाल बोहरा, प्रेमराज बोहरा, महेंद्र सोलंकी, प्रवीण एम. दवे, श्रवण ढाका, पीताम्बरदास महेश्वरी, पारसमल घांची, छैलसिंह देवल, जोरावरसिंह राव, भारताराम सुन्देशा, चिन्टुसिंह ईरानी, सुरेश वोरा, जयसिंह राव, महेंद्र जीनगर, भवानी शर्मा, महादेव राठी, मीठालाल जांगिड़, विनोद सोलंकी, राजेन्द्र नामा, मफतलाल नामदेव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
