भारतीय नौसेना ‘शं नो वरुणः’ तटीय कार रैली का आयोजन करेगी।
|
😊 Please Share This News 😊
|


ए. आजादी का अमृत महोत्सव मनाना।
बी. अभियान के दौरान अग्निपथ योजना सहित नौसेना द्वारा प्रदानकिए जाने वाले विभिन्न कैरियर अवसरों के बारे में यात्रा के साथ-साथ जागरूकता अभियान संचालित करना।
सी. सेवारत महिला अधिकारियों और नौसेना कर्मियों की पत्नियोंकी भागीदारी से ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करना।
डी. रोमांच की भावना उत्पन्न करना और युवा पीढ़ी को भारतीयनौसेना का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करना।
ई. रैली के मार्ग में नौसेना के पूर्व कर्मियों/वीर नारियों के साथ चर्चाका आयोजन करना।
एफ. विभिन्न पत्तनों, किलों, लाइट हाउसों, धरोहर वाले गांवों तथासमुद्री तटों आदि को कवर करते हुए देश की समृद्ध समुद्रीविरासत और समुद्र के इतिहास के पुनरुद्धार के बारे में जागरूकताफैलाना।
इस अभियान के संचालन के लिए इस तरह से योजना बनाईगई है: –
ए. कार रैली को कोलकाता में आईएनएस नेताजी सुभाष से 26 मार्च 2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और 19 अप्रैल 2023 को लखपत गुजरात में रैली का समापन होगा।
बी. भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के पहले बैच के कैडेट पासिंगआउट (28 मार्च 2023) के ऐतिहासिक अवसर पर आईएनएसचिल्का पहुंचेंगे।
सी. अग्निपथ योजना सहित नौसेना में रोजगार के अवसरों के बारेमें जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से यात्रा मार्ग में पड़ने वालेशहरों/गांवों में जागरूकता अभियान संचालित किये जाएंगे।
डी. नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन, सामुदायिक विकासऔर सशक्तिकरण के महत्त्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्नवृद्धाश्रमों, अनाथालयों, विशेष क्षमता वाले बच्चों के लिए स्कूल मेंआउटरीच गतिविधियों का संचालन करेंगे।
ई. रास्ते में पड़ने वाले समुद्र तटों की सफाई और पर्यावरणजागरूकता फैलाने के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
एफ. इस रैली मार्ग में आने वाले किलों / लाइट हाउसों / समुद्रीमहत्व के स्थानों पर जाने और हमारी समृद्ध समुद्री विरासत के बारेमें जागरूकता फैलाने के कार्यक्रम भी होंगे।
देश के सभी तटीय राज्यों से गुजरने वाले इस अभियान में लगभग7500 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी और 25 दिनों में पूरे होनेवाले इस अभियान को मैसर्स महिंद्रा द्वारा आयोजित किया गया है, जो मास्टरकार्ड इंडिया तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड(ईंधन भागीदार के रूप में) के साथ 12 वाहनों का जत्था प्रदानकर रहे हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
