नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के काटे चालान एवं वाहनों के लगाए रिफ्लेक्टर। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के काटे चालान एवं वाहनों के लगाए रिफ्लेक्टर।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।   पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर नियम विरुद्ध चल रहे वाहनो के चालान काटे गये एवं वाहनो के रिफ्लेक्टर लगाये गये ।  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए विशेष अभियान के दौरान रामेश्वरलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सीमा चौपड़ा पुलिस उप अधीक्षक के सुपर विजन में स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही की । थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में बुधवार को रमेशकुमार परिवहन निरीक्षक मय टीम व महिपालसिंह हेड कांस्टेबल मय टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई । इस अवसर पर सड़क पर चल रहे वाहनों चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई । उनमें से नियमों के विरुद्ध पाए जाने वाले वाहनों के चालान बनाए गए । संयुक्त रूप से कार्रवाई के दौरान बाल वाहिनियों की भी चेकिंग की गई । कस्बे में यातायात नियमों की जानकारी के संबंध में पोस्टर बांटे गए एवं यातायात नियम संबंधी पोस्टर वाहनों-दीवारों पर लगाये गये ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!