नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साधारण महिला की असाधारण उङान को लेकर बनी रूमा देवी- द क्रूसेडर का हुआ प्रिमियर शो,फिल्म्स डिवीजन ऑफ इंडिया की विशेष प्रस्तुति। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

साधारण महिला की असाधारण उङान को लेकर बनी रूमा देवी- द क्रूसेडर का हुआ प्रिमियर शो,फिल्म्स डिवीजन ऑफ इंडिया की विशेष प्रस्तुति।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर – राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला सशक्तिकरण हेतु निरन्तर कार्य करने वाली विश्व विख्यात रूमा देवी पर बनी फिल्म ‘‘रूमा देवी-द क्रूसेडर का प्रिमियर शो राजीविका के सहयोग से जेएलएन मार्ग पर स्थित इन्दिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में अयोजित हुआ। वर्तमान में रूमा देवी राजीविका की ब्रांड एम्बेसेडर हैं। इस अवसर पर रूमा देवी और राजीविका की प्रोजक्ट मैनेजर नीरू नरूका की ओर से फिल्म की यूनिट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फिल्म्स डिवीजन ऑफ़ इन्डिया द्वारा बनवाई गई यह फिल्म सीनियर फिल्म मेकर वीपी धर के सम्पादन और निर्देशन में बनी है जिसका निर्माण कार्य डीवीपी फिल्मस् द्वारा किया गया है। जिसमें रूमा देवी के बचपन के संघर्ष से लेकर राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

भारत सरकार के फिल्म प्रभाग द्वारा निर्मित इस डॉक्युमेंट्री फिल्म के प्रिमियर शो के आयोजन के अवसर पर फिल्म के संपादक व निर्देशक वीपी धर ने कहा कि इस फिल्म के निर्माण के लिए हमने रूमा देवी की जीवन यात्रा के बारे में जानना शुरू किया तो हमे अहसास होता गया कि वास्तव में इन पर फिल्म तो बननी चाहिए थी ताकि लोग एक ग्रामीण भारतीय नारी के संघर्ष को जान पाएं तथा उससे और महिलाएं प्रेरित हो पाएं।

राजीविका की प्रोजेक्ट मैनेजर नीरू नरुका ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रूमा देवी की तरह आप भी स्वयं को इतना सफल बनाएं कि आप पर भी फिल्म बनाई जा सके तथा प्रमोट किया जा सके। उन्होंने कहा की रूमा देवी राजीविका के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर राजीविका की बहनों को आगे बढ़ाने का प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर डॉ. रूमा देवी ने फिल्म प्रभाग, राजीविका व डीवीपी फिल्म्स को धन्यवाद देते हुए कहा की महिलाएं अपने हुनर को पहचाने तथा उस हुनर के जरिए आगे बढ़े। मेहनत करते रहें, एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी।

*शो देखकर अभिभूत हुई महिलायें*

इंदिरा गांधी पंचायतीराज भवन के आॅडिटोरियम में फिल्म को देखकर अलग अलग जिलों से आई महिलायें अभिभूत हो उठी कि कैसे एक महिला ने अपना सफर शुरू कर हजारों दूसरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह प्रदान की। उन्होंने फिल्म व रूमा देवी से जुङी घटनाओं से स्वयं के संघर्षो से जोङ अनुभव साझा किये।

इस फिल्म के सहायक निर्देशक डॉ. चंद्रदीप हाडा ने प्रिमियर शो के आयोजन के लिए राजीविका को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बताया की डॉ. रूमा देवी पर डॉक्युमेंट्री फिल्म बनी है। इस फिल्म के निर्माण में रूमा देवी व उनकी टीम ने पश्चिमी राजस्थान की तेज गर्मी में भी फिल्म निर्माण में हमारा पूरा सहयोग किया है।

*इस अवसर पर ये रहे उपस्थित*

डॉ. रुमा देवी पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म ‘‘रूमा देवी – द क्रूसेडर” के प्रीमियर शो में डॉ. रुमा देवी, नीरू नरुका, प्रोजेक्ट मैनेजर राजीविका, फिल्म के संपादक व निर्देशक वीपी धर, फिल्म के सहायक निर्देशक चन्द्रदीप हाडा, राजेश मीणा IRS, राजेन्द्र कुमार, रागिनी, लेखराज महेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद( ईपीसीएच) तथा राजीविका से जुडी जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा की 250 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!