लायंस क्लब के तत्वावधान में निर्जला एकादशी पर किया सेवा कार्य।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालौर। लायंस क्लब के तत्वाधान में व सूरजमल विजय कुमार मोदी परिवार के सौजन्य से रोडवेज बस डिपो के परिसर में आमजन के लिए शरबत जल एवं फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब सचिव लायन अमन देवेंद्र मेहता ने बताया कि लायंस क्लब सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहता है । इसी श्रंखला में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आमजन व राहगीरों की सेवा हेतु एक दिवसीय जल शरबत एवं फल वितरण का आयोजन किया गया । जिसमें 3200 ग्लास शर्बत व 3800 से अधिक फल प्लेटों का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस दौरान क्लब
अध्यक्ष लायन विजय कुमार मोदी, कार्यक्रम संयोजक लायन श्यामसुंदर गोयल, लायन किशनलाल माहेश्वरी, लायन डॉ एस पी शर्मा, लायन मुकेश मोदी, लायनेस कुसुम बंसल, सीता अग्रवाल,
राजकुमारी गोयल, सीता मोदी आदि उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
