सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा किया यज्ञ का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।समरस व संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने अपने यज्ञ अभियान की अगली कडी में सेकानियो का वास स्थित जितेन्द्र छीपा पुत्र शांतिलाल छीपा के घर पर अपने 36 वें यज्ञ का आयोजन किया।सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य वालाराम मौर्य ने बताया कि यज्ञ में जितेन्द्र छीपा मुख्य यजमान बने और उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवारजन व पडोसियों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को संगठित व सशक्त करने हेतु राव विक्रमसिंह आर्य ने अपने विचार व सुझाव रखे।
संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित रहे । जिनमें प्रताप पुरोहित, शंकरलाल सोलंकी, नरपतसिंह आर्य, वालाराम मौर्य, सम्पतलाल सोनी, शांतिलाल छीपा, गजाराम मेघवाल, आम्बाराम चौधरी, शंकरलाल गर्ग, प्रेम चौहान, अर्जुनसिंह राव, राजेश सोनी, रायमल राणा, दिलीप चौहान, रमेश मोडर्न विक्रमसिंह जोधा, जितेन्द्र सोनी, इन्द्रसिंह आर्य, जितेन्द्र छीपा,
प्रवीण छीपा, पुर्णसिंह आर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
