प्रकाशन विभाग दिल्ली पुस्तक मेला 2023 में अपने साहित्यिक खजाने का प्रदर्शन करने को पूरी तरह तैयार।
|
😊 Please Share This News 😊
|

किताबों के अलावा, योजना, कुरूक्षेत्र, आजकल और बाल भारती जैसी प्रकाशन विभाग की लोकप्रिय और व्यापक रूप से प्रसारित पत्रिकाएं भी स्टॉल पर उपलब्ध होंगी। मेले में पहुंचे लोग प्रकाशन विभाग की प्रकाशित पत्रिकाओं और एंप्लॉयमेंट न्यूज/रोजगार समाचार की वार्षिक सदस्यता भी खरीद सकते हैं।छात्रों, विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को प्रकाशन विभाग के स्टॉल पर उपयुक्त पुस्तकें मिलेंगी जो उन्हें परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगी। प्रकाशन विभाग के बच्चों के साहित्य का समृद्ध संग्रह बच्चों और अभिभावकों द्वारा समान रूप से पसंद किया जाता है। प्रकाशन विभाग के पास उन सभी लोगों के लिए कुछ न कुछ है जिनकी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में अधिक जानने, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खोज करने, राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय नेताओं के बारे में जानने, या बस एक अच्छी पुस्तक खोजने में रुचि हो। मेले को लेकर प्रकाशन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
