नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंजू सोलंकी बनी जैन राजनीतिक चेतना मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मंजू सोलंकी बनी जैन राजनीतिक चेतना मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष।

😊 Please Share This News 😊

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, नगर परिषद जालोर की पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व प्रतिपक्ष नेता नगरपरिषद जालोर, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी को जैन राजनीतिक चेतना मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।श्रीमती सोलंकी को जैन राजनीतिक चेतना मंच में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने पर पूरे जिले में खुशी की लहर है । प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि उक्त नियुक्ति श्रीमती मंजू सोलंकी को उसकी कर्तव्य निष्ठा, कार्य के प्रति लगन, लोगों में व्यवहार व अच्छे आचरण को देखते हुए इस पद पर जिम्मेदारी सौंप गई है । नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसको मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूर्ण करूंगी । मैं समाज हित में कार्य कर समाज को मजबूत एवं सशक्त बनाने का कार्य करूंगी । श्रीमती सोलंकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जैन चेलावत सहित समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है । श्रीमती सोलंकी को नेतृत्व देने पर परिवार जन, स्वजन एवं जिले वासियों में खुशी की लहर जबरदस्त है । श्रीमती सोलंकी को लेडी दबंग और लेडी सिंघम का भी अवार्ड मिल चुका है । इसी प्रकार कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी ने भी बधाई संदेश प्रेषित कर शुभकामनाएं व्यक्त की है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!