नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)जुजांणी, भीनमाल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)जुजांणी, भीनमाल में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल/जुंजाणी -आजादी की 77वीं वर्षगाठ पर मनाए जा रहे समारोह के तहत जुजांणी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में धूमधाम से कार्यक्रम मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जुजांणी सरपंच वरधाराम चैधरी ने ध्वजारोहण किया, उन्होंने परेड एवं पी.टी. कर रहे छात्रों की टुकड़ियां का निरीक्षण किया एवं सलामी दी।प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र ने अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्रों ने परेड एवं पी.टी का प्रदर्शन कर सभी का मन मोहा।ध्वजारोहण, पी.टी, परेड, दीप प्रज्जवलित पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर सभी मेहमानों का बहुमान किया।छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति,

राजस्थानी संस्कृति एवं सामाजिक चेतना से सम्बंधित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समारोह में विभिन्न भामाशाहों ने तन-मन धन से सहयोग किया गया, इस कडी में मिष्ठान वितरण विजय सिंह देवडा की ओर से तथा साउण्ड की व्यवस्था पुखराज सैन एवं टेंट की व्यवस्था तेजाराम सैन की ओर से की गई। संस्थाप्रधान ने सभी भामाशाहों का साफा एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों का ग्रामीणों ने हौसला बढाने हेतु पुरस्कार की घोषणा की।विद्यालय प्रशासन ने सत्र पर्यान्त प्रथम रहने वाले छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर हौसला बढाया गया।

मुख्य अतिथि सरपंच वरधाराम चैधरी ने सभी अभिभावकों को अपने बच्चो को राजकीय विद्यालय में प्रवेश दिलवाने का आह्वान किया तथा राजकीय विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओ की तरफ ध्यान आकर्षित करवाया।

संस्था प्रधान सुभाष चन्द्र ने आजादी के महापर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी तथा आजादी के वीर शहीदों को याद किया तथा सभी को सही अर्थाे में आजादी के लिए शिक्षित होने तथा अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वाह सही तरीके से करने की सीख दी।कार्यक्रम में मंच संचालन सोनिका देवी कुमावत ने अपनी मधुर वाणी तथा ओजस्वी नारो इत्यादि से किया। ग्राम विकास अधिकारी सांवलाराम सैन ने अपने उद्बोधन में आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं दी तथा वीर शहीदों को याद किया तथा पंचायत में चल रही राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाए बताई, जिससे सभी नागरिकों को उसका लाभ मिल सकें।सामाजिक कार्यकर्ता ओखेश बोस ने भी संबोधन दिया। सभी ने नवनिर्मित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अपना सहयोग देने कि बात कही तथा ग्रामीणजनों ने हमेशा ही विद्यालय के लिए तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम में छात्रों ने भाषण तथा नाटक के माध्यम से सभी का मन मोहित किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत व नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगाये।विद्यालय स्टाफ अनुबाई यादव ने सभी बच्चो को देशभक्ति के नारों से आसमान गुजाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की छात्राओं को अरूणा कुमारी, मीरा सारण एवं सोनिका कुमावत ने तैयारी करवाई। सोनिका कुमावत ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण एवं छात्राओं को छात्रों के समान अवसर प्रदान करने का अह्वान किया तथा

हमेशा ही विद्यालय में अपनी उपस्थिति देने की बात कही। महात्मा गांधी विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की तरफ भी सभी का ध्यान आकर्षित किया एवं अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा से जोडने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच वरधाराम चैधरी, ग्राम विकास अधिकारी सांवलाराम सैन, भामाशाह डाॅक्टर भीमाराम चैधरी, भीमाराम पाताजी चैधरी, विजयसिंह देवडा, तेजाराम सैन, पुरखाराम, राजूसिंह, संस्थाप्रधान सुभाष चन्द्र, ललित जीनगर, भीखाराम चैधरी, पूनमाराम चैधरी, श्रवण राणा, इन्दु खान, मदन खान, ओखेश बोस, विद्यालय स्टाफ अरूणा कुमारी, सुमिता कुमावत, सुमिता त्रिवेदी, सोनिकादेवी कुमावत, सरीता, विनोद, रेखाकुमारी, रेखा महाब्राह्मण, अनुबाई यादव, सुमिता विश्नोई, मीरा सारण उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!