भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक 17 से 19 अगस्त, 2023 के दौरान गांधीनगर, गुजरात में होगी।
|
😊 Please Share This News 😊
|


मेडिकल वैल्यू ट्रैवल पर आयोजित कार्यक्रम, एडवांटेज हेल्थ केयर इंडिया 2023 एक जी20 सह-ब्रांडेड कार्यक्रम है जो लचीली स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के निर्माण के लिए वैश्विक सहयोग और साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह दुनिया भर में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के लिए सरकार द्वारा वित्त पोषित सबसे बड़ा आयोजन है।इंडिया मेडटेक एक्सपो 2023 की मेजबानी भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा की जाएगी, ताकि भारत को मेडटेक का वैश्विक केंद्र बनाने और भविष्य के बारे में विचार-मंथन करने की दिशा में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र की पर्याप्त क्षमता का दोहन किया जा सके।जी20 पहल के तहत ‘दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में टीबी को समाप्त करने के लिए स्थायी, तेज और नवाचार’ आधारित मंत्रिस्तरीय बैठक का उद्देश्य टीबी के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना और इसका उन्मूलन सुनिश्चित करना है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भारत की जी20 की अध्यक्षता समावेशी, कार्य-उन्मुख और निर्णायक होगी। प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई विषय-वस्तु: ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’, जो भारत के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के दर्शन पर आधारित है, महामारी के बाद दुनिया भर के लोगों के लिए सामूहिक रूप से एक स्वस्थ दुनिया के निर्माण की दिशा में काम करने का एक मार्गदर्शक सिद्धांत है। श्री लव अग्रवाल ने भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत पहचानी गई तीन प्रमुख स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत का ध्यान मुख्य से किफायती, पहुंच योग्य और उपयोगिता पर है जो हमें स्वास्थ्य सेवा पर वैश्विक स्तर हासिल करने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत अपनी जी20 की अध्यक्षता का उपयोग ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाने के लिए करना जारी रखेगा।श्री लव अग्रवाल ने कहा कि एक तालमेल के दृष्टिकोण के माध्यम से विनिर्माण, अनुसंधान और विकास पहलुओं के विस्तार पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत, 19 अगस्त, 2023 को शुरु होने वाले डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक पहल का उद्देश्य आज की दुनिया में डिजिटल स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य में प्रयासों को मजबूत करना है।19 जी20 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों 10 आमंत्रित राज्यों और 22 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि गांधीनगर में चौथी एचडब्ल्यूजी बैठक में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में ‘अतिथि देवो भव’ के भारतीय दर्शन पर आधारित भारत की समृद्ध विविधता और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए गुजराती संस्कृति के स्वाद से भरपूर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। प्रतिनिधि गुजरात की प्राकृतिक सुंदरता और उदार आतिथ्य का आनंद लेने के अलावा, इसकी पाक संस्कृति का भी अनुभव कर सकेंगे।
जी20 के अध्यक्ष के रूप में, भारत का लक्ष्य उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य प्राथमिकताओं और पिछले प्रेसीडेंसी के प्रमुख निष्कर्षों को जारी रखना एवं समेकित करना है, जिन्हें मजबूत करने की आवश्यकता है। भारत का लक्ष्य स्वास्थ्य सहयोग और एकीकृत कार्रवाई की दिशा में काम करने वाले विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर चर्चा में तालमेल हासिल करना भी है।बैठक में डॉ. मनीषा वर्मा, एडीजी, पीआईबी, दिल्ली और श्री प्रकाश मगदुम, एडीजी, पीआईबी, गांधीनगर भी शामिल हुए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
