महाविद्यालय में हुआ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। स्थानीय जी के गोवाणी राजकीय महाविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान राजस्थान मिशन 2030 के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. शिप्रा रानी पोद्दार ने बताया कि प्रतियोगिता में कला, विज्ञान तथा कॉमर्स तीनों संकायों के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कला संकाय बी.ए प्रथम वर्ष में उर्मिला माली, द्वितीय वर्ष में भरतकुमार तथा तृतीय वर्ष में दिवांक क्रमश: प्रथम स्थान पर रहे।मेजर कोमल कत्याल ने बताया कि विज्ञान संकाय प्रथम वर्ष में इंदु, द्वितीय वर्ष में ईश्वरलाल तथा तृतीय वर्ष में रविन्द्रकुमार क्रमशः प्रथम स्थान पर रहे। कॉमर्स संकाय प्रथम वर्ष में तुषार जैन,
द्वितीय वर्ष में यशकुमार ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता निर्णायक समिति मौजूद रही । जिसमें नरेश महेला (असिस्टेंट प्रोफेसर), सुमित बिश्नोई (असिस्टेंट प्रोफेसर) एवं ओमपुरी स्वामी आदि व्याख्याता मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रेमकिशोर बेड़ा, भलाराम, धर्मपाल, लक्ष्मणसिंह, श्रीराम बिश्नोई एवं सत्यनारायण राव आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
