नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नांदिया ग्राम में इंदिरा रसोई योजना का हुआ शुभारंभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नांदिया ग्राम में इंदिरा रसोई योजना का हुआ शुभारंभ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।ग्राम पंचायत नांदिया में इंदिरा रसोई योजना का शुभारम्भ राजीविका मा भारती सी एल एफ के पाबूजी राठौड़ समूह की महिला पारुदेवी व महेश्वरीदेवी के संचालन में सरपंच हिंगलाज एम चारण द्वारा राजीविका व आंगनवाड़ी सहित यहाँ आई मातृशक्ति के हाथों से करवाया गया ।उद्घाटन समारोह् में सरपंच चारण ने बताया कि पिछली राज्य सरकार द्वारा शुरु की गई अन्नपूर्णा रसोई योजना को वर्तमान की राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई नाम से कोई भूखा न सोए के लक्ष्य के साथ यथावत रखने व प्रथम ग्रामीण चरण में नांदिया को सम्मिलित करने लिए धन्यवाद् दिया । ग्राम वासियो को इसका लाभ लेने का आह्वान किया । इस योजना को ग्राम में सभी ने बेहतर कदम बताया।शुभारम्भ समारोह में ग्राम विकास अधिकारी नरपतलाल ने व्यवस्था संभाली व राजीविका से बी पी एम मयूर ने बताया कि दोनो समय आठ-आठ रूपए में संतुलित भोजन कराया जाएगा । जिसका समय सुबह दस से दो बजे तक व शाम को पांच से आठ बजे तक रहेगा ।  मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर आर पी रोशनी, आर वाय एम मंगलाराम, हिमताराम खोखा सहित पंचायत के सभी विभागों के कर्मचारी, वार्डपंच, मुखिया व मातृ शक्ति सहित युवाओं की उपस्थिति रही। साभार -श्री माणकमल भंडारी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!