एम्स जोधपुर में मोबाइल सीटी स्कैनर का उद्घाटन: गंभीर मरीजों का सीटी स्कैन अब बिस्तर पर ही सम्भव।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर।एम्स जोधपुर के न्यूरोसर्जरी ICU काम्प्लेक्स में मोबाइल सीटी स्कैनर का उद्घाटन कार्यकारी निदेशक Dr. Madhbananada Kar द्वारा किया गया. इस मशीन से न्यूरोसर्जरी , न्यूरोलॉजी आईसीयू के मरीजों का सीटी स्कैन उनके बिस्तर पर ही किया जाएगा। आईसीयू के गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर पर सीटी स्कैन रूम तक ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जो इस मशीन से अब नहीं होगी. इसका उपयोग ऑपरेशन रूम में भी हो पाएगा. सिर की चोट एवं अन्य गंभीर मरीजों के उपचार में इससे काफी मदद मिलेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
