2 अक्टूबर पर केरियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने विशाल रैली का आयोजन किया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।स्थानीय केरियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भीनमाल द्वारा आज 2 अक्टूबर गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष में विशाल रैली का आयोजन किया गया।रैली का प्रमुख उद्देश्य स्वच्छता का संदेश देना था । यह भव्य रैली श्री नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो हाई स्कूल रोड,महावीर चौराहा,माघ चौक,खारी रोड, करड़ा चार रस्ता, होते हुए पुलिस थाना भीनमाल पहुंची। ।
रैली में भाग लेने वाले केरियर एकेडमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्थानीय माघ चौक एवं पुलिस थाना भीनमाल पर थानाधिकारी श्रीमान रामेश्वर जी भाटी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में सफाई संबंधित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
जिसमें लगभग 2100 विद्यार्थियों एवं विद्यालय के सभी अध्यापक व अभिभावक तथा शहर वासियों ने भाग लिया।
रैली का शुभारंभ स्वच्छ भीनमाल स्वस्थ भीनमाल के नारों के साथ किया गया। वह गाजो- बाजों के साथ रैली भीनमाल के प्रमुख मार्गो से निकाली गई
तथा भीनमाल वासियों ने विद्यालय द्वारा इस प्रकार की रैली का आयोजन करने के लिए विद्यालय के
निदेशक इंजी बलवंत सारण एवं समस्त विद्यालय परिवार को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
