नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में एबीवीपी ने दिया ज्ञापन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में एबीवीपी ने दिया ज्ञापन।

भीनमाल- पश्चिम बंगाल के संदेशख़ाली में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीनमाल इकाई द्वारा उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार के संरक्षण में जघन्य अपराधों से महिलाओं, कमजोर वर्गों का जीना दुश्वार किया हुआ है।जिला संयोजक हरचंद चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उतर चौबीस परगना ज़िले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेताओ द्वारा महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार, जमीन कब्जाने तथा अपराध से भयमुक्त वातावरण निर्माण कर स्थानीय हिंदू परिवार को पलायन करने को मजबूर किया जा रहा है।पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी लगातार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है तथा भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का संरक्षण कर रही है।पश्चिमी बंगाल में तुष्टिकरण की नीति से आम जनमानस त्रस्त है, एक और राज्य राज्य सरकार संरक्षित भ्रष्टाचारी हर और भ्रष्टाचार कर आम लोगो का हक़ मार रहे है, वही दूसरी और क़ानून व्यवस्था की जर्जर स्थिति से अपराधियों के हौसले बुलंद है।इस दौरान प्रवीण मांजू, रणवीर चौधरी, जैसाराम, चंपत पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!