भीनमाल में आस्था की राह हुई आसानः क्षेमंकरी माता मंदिर में 65 फीट ऊंची लिफ्ट निर्माण का शुभारंभ, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी बड़ी राहत
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (मुकेश सोलंकी) । जालोर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल क्षेमंकरी माता मंदिर में सोमवार को एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर वृद्धजनों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए यहां आधुनिक लिफ्ट निर्माण कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पहाड़ी पर स्थित माता के दरबार तक पहुंचना बेहद सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।
65 फीट की ऊंचाई, एक साथ सफर करेंगे 15 श्रद्धालु
मंदिर ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, यहां स्थापित होने वाली लिफ्ट की कुल ऊंचाई करीब 65 फीट होगी । अत्याधुनिक तकनीक से बनने वाली इस लिफ्ट की क्षमता काफी बेहतर रखी गई है, जिसमें एक समय में 15 श्रद्धालु एक साथ ऊपर मंदिर तक आ-जा सकेंगे। वर्तमान में माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को कई सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। तपती धूप और ढलान के कारण बुजुर्गों, बीमार लोगों और छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लिफ्ट चालू होने के बाद यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
भामाशाह परिवार का अनुकरणीय सहयोग
क्षेमंकरी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कोलचंद सोनी ने बताया कि इस जनकल्याणकारी कार्य को मूर्त रूप देने में ‘हुआदेवी-मलाराम गहलोत परिवार’ (भामाशाह) का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि भामाशाह अमर गहलोत के प्रयासों से इस बड़े प्रोजेक्ट की नींव रखी गई है। अध्यक्ष सोनी ने कहा कि इस कार्य से मंदिर में आने वाले हर दर्शनार्थी को सहज, सुरक्षित और सुलभ आवागमन की सुविधा होगी।
भूमि पूजन के दौरान गणमान्य लोग रहे मौजूद
निर्माण कार्य के शुभारंभ के इस खास मौके पर शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक, भामाशाह परिवार के सदस्य और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान हुआ देवी गहलोत,कोलचंद सोनी, प्रेम भारती, मदन सिंह राव,जेठाराम माली, शेखर व्यास, भंवरलाल माली, हरिसिंह सोलंकी,
महेश व्यास,सुंदरलाल गहलोत, विजय सिंह राव, जोरावर सिंह राव, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली, भारताराम सुंदेशा,बाबुलाल होंडा,किशोर सांखला, महेंद्र सोलंकी, मोतीलाल सोलंकी, ओमप्रकाश माली, पारस मोदी, भगवानाराम घांची, मेघराज परमार, दानाराम गहलोत, अमृत गहलोत, लखमाराम गहलोत, प्रदीप नागर,
रूपाराम राजपुरोहित तथा निर्माण कार्य संभाल रहे ठेकेदार शकूर खान,फिरोज खान सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भीनमाल के धार्मिक पर्यटन के लिए एक बड़ा कदम बताया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
