नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भूतपूर्व गौरव सैनिक बने विद्यार्थियों के प्रेरणास्त्रोत। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भूतपूर्व गौरव सैनिक बने विद्यार्थियों के प्रेरणास्त्रोत।

😊 Please Share This News 😊

केलनसर | रिपोर्टर जगदीशराम जाखड़ | फलौदी जिले के केलनसर गाँव निवासी भूतपूर्व सैनिक ओमप्रकाश नैण ने कड़ी मेहनत और लगन से एक साथ दो नौकरी में उन्होने यह सफलता हासिल की है। नैण ने देश की सेवा करने के ओहदे से उन्होने सन् 2001 में इण्डियन आर्मी ज्वाॅइन की और 18 साल तक आर्मी में देश की गौरवमय सेवा देने के पश्चात 2019 में वो भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए थे। जीवन में सतत् संघर्ष जारी रखने के लिए सेवानिवृत्त होते ही उन्होने राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा में पहली बार हिस्सा लिया और इस काम में कामयाब हो गए वहीं थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में हिंदी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान सहित तीन विषयों में उनका सलेक्शन हुआ एवं 9 अक्टूबर 2023 को उन्होने इसी शिक्षक भर्ती के परिणामस्वरूप सफलता प्राप्त करने व हिंदी विषय से GUPS रालावस लोरड़ी पण्डित पंचायत समिति मण्डोर में शिक्षक के रुप कार्यग्रहण किया। लगातार पढाई जारी रखने की बदौलत नैण द्वारा कार्यग्रहण करने के एक दिन बाद सेकेण्ड ग्रेड संस्कृत वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में भी उनका फाईनल परिणाम में अंतिम चयन हो पाया। गांव सहित आस पास के पूरे क्षेत्र में इस समाचार को लेकर खुशी की लहर सा माहौल बन गया और विद्यार्थी वर्ग में भी काफी उत्साह देखा गया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!