नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीवित महोत्सव यानि अब शेष रहे जीवन को श्रेष्ठ बनाना : हितेशविजय म सा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जीवित महोत्सव यानि अब शेष रहे जीवन को श्रेष्ठ बनाना : हितेशविजय म सा।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल  ।स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर प्रांगण में भीमाणी परिवार द्वारा चल रहे जीवित महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए ।मालव केसरी वरिष्ठ मुनिराज हितेशविजय म सा ने अपने प्रवचन में जीवित महोत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि परिवार को जोड़ने के लिए कार्य करे । प्रेम पूर्वक किया गया व्यवहार ही परिवार को जोडे रखता है । प्रत्येक मनुष्य अपनी वाणी से ही परिवार को जोड कर रख सकता है ।उन्होंने कहा कि शंका के कारण परिवार नष्ट-भ्रष्ट हो सकता है । आंखों से देखा एवं कानों से सुना भी कभी-कभी गलत हो सकता है । बिना सोचे समझे गये शब्द भी परिवार को बिखेर सकते हैं । जीवित के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है कि अब जितना जीवन शेष रहा है उसे सुधारना, श्रेष्ठ बनाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए । विचार में निर्मल बनाना तथा तप से जीवन को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न करना चाहिए ।चतुर्वेदी संघ के साथ पगलिये किये।जीवित महोत्सव के लाभार्थी घेवरचंद खीमचंद भीमाणी के घर पर चतुर्वेदी संघ के साथ वरिष्ठ मुनिराज हितेशविजय म सा आदि ठाणा चार एवं साध्वी मंडल ठाणा सात के साथ श्रावक एवं श्राविका पंहुचे । वहां पर पगलिये कर मांगलिक का श्रवण करा कर कार्यक्रम की अनुमोदना की गई ।मंगलवार को हुए ये कार्यक्रम।द्वितीय दिवस मंगलवार प्रातः प्रवचन, दोपहर को सिद्धिचक्र महापूजन, रात्रि भक्ति संध्या माता पिता मेरे भगवान विपिन पोरवाल बेंगलोर द्वारा प्रस्तुति दी गई । आगे होगे ये कार्यक्रम।तृतीय दिवस बुधवार को प्रातः शक्रस्तव महाभिषेक महावीर स्वामी मंदिर प्रांगण में, प्रातः प्रवचन, दोपहर गाँव सांझी, रात्रि भक्ति संध्या माता पिता मेरे भगवान दिलीप बाफना मुंबई द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी । चतुर्थ दिवस गुरुवार को प्रातः प्रवचन, दोपहर गुरुपद महापूजन महावीर स्वामी मंदिर में, रात्रि भक्ति भावना एक शाम माता-पिता के नाम विक्की पारेख मुंबई द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी । पंचम दिवस शुक्रवार को प्रातः प्रवचन, दोपहर अन्तराय कर्म पूजन का आयोजन किया जायेगा ।  कार्यक्रम में घेवरचंद भीमाणी, भंवरलाल भीमाणी, भंवरलाल वर्धन, माणकमल भंडारी, भंवरलाल कांनूगो, मुकेश बाफना, पुखराज कांनूगो, रमेश बोटी, भंवरलाल कोमता, साकलचंद भीमाणी, संदीप भीमाणी, विलमचंद मेहता, मनीष मेहता, जयंतीलाल चौहान, कांतिलाल सेठ, गौतमचंद बाफना, गुमानमल ठेकेदार, पृथ्वीराज भीमाणी, ॠषभ भीमाणी, लक्ष भीमाणी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर जिन शासन की शोभा बढ़ाई ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!