जिला कलक्टर की पहल पर रामबाग सर्किल व जेडीए चौराहा तथा ओटीएस चौराहा होगा भिक्षावृत्ति से मुक्त
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर -08 अक्टूबर।(कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता) भिक्षावृत्ति पुनर्वास गृह योजना अंतर्गत गुरुवार को जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन हुआ।जिला कलक्टर ने इस दौरान कहा कि भिक्षावृत्ति एक सामाजिक अभिशाप है जिससे हमारा जयपुर भी अछूता नहीं है। विश्व पर्यटन पटल पर गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर को इससे निजात दिलाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। जिससे हमारे प्रदेश की छवि भी धूमिल होती है। उन्होंने बताया कि उक्त योजना अंतर्गत जेडीए, नगर निगम जयपुर, पुलिस, यातायात विभाग एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से जयपुर के रामबाग सर्किल, जेडीए चौराहा तथा ओट्स चौराहा को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने की पहल गुरुवार शाम से प्रारंभ कर दी गई है जो 30 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी।इस पहल के तहत 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 एवं 29 अक्टूबर को रामबाग सर्किल व जेडीए चौराहा तथा 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 28 एवं 30 अक्टूबर को ओटीएस चौराहा पर रेस्क्यू अभियान आयोजित किया जाएगा।
बैठक के दौरान युगांतर शर्मा एडीएम साउथ, बुद्धिप्रकाश चंदेल संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, यातायात से कमल कुमार मीणा ( आरपीएस), नगर निगम से ओम थानवी (आरएएस) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
