200 कुंडीय महायज्ञ एवं सनातन धर्म सभा व सामाजिक समरसता सम्मेलन 28 से 30 अक्टूबर, 2023 को भीनमाल में।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। बिखरे हुए हिंदू समाज को जोड़ने एवम उसमे प्रेम व बंधुत्व भाव का संचार कर एक व्यसन मुक्त संगठित, सभ्य एवम धार्मिक पीढ़ी के निर्माण हेतु पिछले दीर्घ काल से सनातन संस्कृति जागरण संघ कार्यरत है।इसी कड़ी में आगामी 28, 29 व 30 अक्टूबर, 2023 में नीलकंठ महादेव मंदिर के दिव्य प्रांगण में भीनमाल में पहली बार भव्य 200 कुंडीय महायज्ञ एवम सनातन धर्म सभा व सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन सनातन संस्कृति जागरण संघ, भीनमाल द्वारा किया जा रहा है।सनातन धर्म के इस दिव्य महायज्ञ में सम्पूर्ण हिंदू समाज के हजारों बंधु बिना किसी भेदभाव के एक साथ भाग लेंगे। सम्पूर्ण हिंदू समाज को जोड़ने का यह छोटा किंतु बहुत ही सुंदर प्रयास है। 

अत: आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं व भगिनियों से सादर निवेदन है कि अपने राष्ट्र की उन्नति, धर्म की वृद्धि व हिंदू समाज की सुरक्षा हेतु इस अनुपम, दिव्य महायज्ञ कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ लेवे। 



|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
