केरियर एकेडमी स्कूल भीनमाल में डांडिया नाइट्स-2023 का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। केरियर एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल भीनमाल में स्कूल पेरेंट्स हेतू तीन दिवसीय डांडिया नाइट्स 2023 का आयोजन किया गया।जिसमें सभी महिलाओं और युवतियों एवं स्कूल स्टूडेंट्स ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लेकर अपनी भक्ति, शक्ति एवं सांस्कृतिक कला का परिचय दिया। महिलाओं ने इसकी लंबे समय से तैयारी भी की हुई थी।इस मौके पर स्कूल निदेशक इंजी. बलवंत सारण ने बताया कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति समेत परंपराओं को पहचान कराती हैं. जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक बनने में सहायक होती है इसलिए विद्यालय में तीन दिन डांडिया नाइट्स का आयोजन विशेष रूप से हमारे महान अभिभावकों एवं बच्चों हेतु हर वर्ष किया जाता हैं।अभिभावक डॉ.जुगमलजी चौधरी ने बताया कि ऐसे आयोजन हमारी सभ्यता और संस्कृति को संजोने में बहुत कारगर होते हैं। एवं मनीष जी कौशिक एवं शिवनारायण जी ने कहा कि डांडिया नाइट का भव्य आयोजन समाज में लोगों के बीच भाईचारे का संदेश देती हैं.
जब शहर में इतने लोग एक साथ मिलकर गरबा खेलते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानों एक परिवार एक साथ एक मंच पर थिरक रहा हो।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एक जुट होकर डांडिया और गरबा में झूमती नजर आईं l इस दौरान पेरेंट्स के बीच आपसी डांडिया और गरबा एवं विभिन्न प्रकार की अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई गई ।
इस अवसर पर अभिभावक नरपतजी मालवीय, जोधारामजी, डॉक्टर गुंजनजी पटेल, डॉक्टर मेदारामजी, ओमप्रकाशजी, प्रकाशजी, नारायणजी चौधरी, वकतारामजी सहित सैकड़ों अभिभावकों एवं स्कूल के समस्त स्टाफ उपस्थिति रहे ।
सभी अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा इतने शानदार आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार जताया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
