मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का दस दिवसीय निशुल्क पेय पदार्थ वितरण।
|
😊 Please Share This News 😊
|

गुवाहाटी।अपनी ख्याति के अनुरूप समाज की अग्रणी संस्था मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के तत्वाधान एवं विकास जैन प्रभास अग्रवाल एवं माखन अग्रवाल के संयोजकत्व और निर्देशन में नवरात्रि के पावन पर्व पर कामाख्या धाम पद यात्रियों के लिए निशुल्क पेय पदार्थ वितरण का कार्य सफलतापूर्वक परिसंपन्न हुआ श्रद्धालुओं हेतु आवश्यकता अनुसार कामाख्या धाम परिसर के तीन स्थानों पर पेय पदार्थ वितरण का कार्य कर श्रद्धालुओं को सेवा दी गई उल्लेखनीय है कि यह नो दिवसीय कार्यक्रम मित्तल ऑटोजोन के आर्थिक सौजन्य से किया गया साथ ही दशमी के दिन भी एमजी रोड पर पूजा विसर्जन की भीड़ को देखते हुए शुद्ध पेयजल श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया गया लगातार दस दिनों तक चलें इस सेवा का लाभ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया।कार्यक्रम कामाख्या धाम देवालय के सहयोग से आयोजित हो सका।
संस्था के अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने कामाख्या धाम देवालय के पदाधिकारी का आभार प्रकट किया है इतने बड़े आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने होने में संस्था के अनेक सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा है देवालय के पदाधिकारी ने भी संस्था के इस निस्वार्थ एवं श्रमशील कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है
कार्यक्रम की सफलता में उपाध्यक्ष प्रदीप भूवालका, महेंद्र मित्तल निवर्तमान अध्यक्ष सुशील गोयल सचिव अशोक सेठिया कोषाध्यक्ष सूरज सिंघानिया शहसचिव संजीत धूत गौतम शर्मा कार्यकारिणी सदस्य मनोज लुडिया प्रदीप जैन गौरव सायोटिया अभिषेक केजरीवाल
विनोद कुमार जिंदल बजरंग सुराणा विवेक सांगानेरिया, विकास अग्रवाल एवं समित सराफ आदि सदस्यों का सहयोग रहा इस आशय की जानकारी संस्था के प्रचार प्रसार मंत्री नरेंद्र सोनी
द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
