नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यज्ञ कर दिया हिन्दू समाज को एकता व समानता का संदेश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

यज्ञ कर दिया हिन्दू समाज को एकता व समानता का संदेश।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल ।सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा हिन्दू समाज को एकता एवं समानता का संदेश देने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया ।समरस, समरूप, एकरूप व व्यसन मुक्त संगठित हिन्दु समाज की स्थापना हेतु प्रयासरत सनातन संस्कृति जागरण संघ ने यज्ञ अभियान की अगली कडी में भूराराम मेघवाल पुत्र पीराराम मेघवाल के घर पर 60 वें यज्ञ का आयोजन किया ।सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य नटवर जीनगर ने बताया कि यज्ञ में स्व. भूराराम के ज्येष्ठ पुत्र कृष्ण मेघवाल मुख्य यजमान बने । उनके अलावा कुंड पर अन्य बंधुजनों ने बैठ कर यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ से निकली सुगंधी ने हमें अपने सत्कर्मों की महक त्याग के भाव से पूरे हिंदू समाज में बिखेरने की प्रेरणा दी।यज्ञ के उपरांत हिन्दु समाज को संगठित, सशक्त व एक करने हेतु वालाराम मौर्य ने अपने विचार व सुझाव रखे। हिंदू समाज के पिछड़े व वंचित वर्ग के बंधुओं हेतु हर संभव प्रयास कर उन्हे मुख्य धारा में लाने हेतु सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा सबको साथ लेकर सतत प्रयास किए जाएंगे। संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के बहुत से सदस्य व अन्य श्रोता जन उपस्थित थे । जिनमें वालाराम मौर्य, गुलाबाराम जीनगर, पीराराम मेघवाल, तारचन्द फुलवारियां, नटवर जीनगर, दिलीप चौहान, दालाराम काबावत, नारायणलाल मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल, कैलाश मेघवाल, कृष्ण मेघवाल, दिव्यांशु जीनगर सहित कई लोगों ने भाग लिया । यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!