गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पोरवोरिम में विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वैन को हरी झंडी दिखाईं।
|
😊 Please Share This News 😊
|


गोवा के पोरवोरिम से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई।”गोवा के मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में बताया, विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य देश के लोगों तक पहुंचना, जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री ने विकसित भारत, नारीशक्ति, अन्नदाता, युवाशक्ति और मध्यम वर्ग एवं गरीबों के 4 स्तंभ परिभाषित किए हैं। इन 4 स्तंभों को मजबूत करने से विकसित भारत का निर्माण होगा।”इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पंचायती राज मंत्री श्री मौविन गोडिन्हो, सहकारिता मंत्री श्री सुभाष शिरोडकर और पंचायत निदेशालय में निदेशक श्रीमती सिद्धि हलारनकर शामिल थे। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने झारखंड के खूंटी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।अगले कुछ दिनों में विकसित भारत यात्रा वैन राज्य के कांकोना, धारबंदोरा, मोर्मुगाओ, पोंडा, कुपेम, सालसेट, संगुएम आदि तालुकों सहित राज्य भर में यात्रा करेगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा-प्रधानमंत्री का यह निरंतर प्रयास रहा है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं को लागू करके यह सुनिश्चित किया जाए कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक तय समय पर पहुंचे। योजनाओं के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के शुभारंभ के अवसर पर झारखंड के खूंटी में आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन को हरी झंडी दिखाई। यात्रा शुरुआत में महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी वाले जिलों से शुरू होगी और 25 जनवरी 2024 तक देश भर के सभी जिलों को कवर करेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
