सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने चंडीगढ़ से किया दस्त्याब।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर्स को जयपुर पुलिस एवं दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर 22 से शनिवार देर रात दस्त्याब कर लिया।जयपुर पुलिस की साइबर सेल की तकनीकी सूचना, हरियाणा व पंजाब पुलिस के सहयोग से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संपूर्ण कार्रवाई संपन्न हुई।एडिशनल कमिश्नर कैलाश विश्नोई जी के नेतृत्व में घटित एसआईटी टीम के द्वारा बेहतर परवेक्षण, समन्वय व मेहनत की गई।इस घटनाक्रम में दोनों अभियुक्तों के पीछे जो भी षड्यंत्रकारी हैं, उनके लिए भी जाल बिछाया जाएगा और जल्द ही उनका पर्दाफाश किया जाएगा, फिर वो अपराधी चाहे दुनिया के किसी भी कौने में हो, चाहे वो फिजिकल वर्ल्ड में हो या डिजिटल वर्ल्ड में उनको पकड़कर सामने लाया जाएगा व उनके
ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
