प्रतिष्ठा महोत्सव में आने का निमंत्रण देकर दी आमन्त्रण पत्रिका।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल।निकटवर्ती रेवतड़ा नगरी में 31 जनवरी को प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा । इस हेतु रेवतडा जैन संघ की ओर से सभी जैन संघों एवं प्रमुख तीर्थ स्थलों पर आमंत्रण पत्रिका देकर मनुहार के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है । इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय कीर्ति स्तम्भ में रेवतडा जैन संघ के संघवी मांगीलाल, कुयालाल, शांतीलाल मुथा, दिलीपभाई वेदमूथा और जीतू सोफाडिया ने कीर्ति स्तम्भ में भीनमाल जैन संघ के माणकमल भंडारी, सुरेश जालोरी, कान्तिलाल बोहरा, दिनेशकुमार हुण्डिया, पृथ्वीराज दोसी को प्रतिष्ठा महोत्सव की आमन्त्रण पत्रिका देकर मनुहार के साथ प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने का निमंत्रण दिया । 
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
