मालवाडा गांव में निशुल्क मेडिकल जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। जीवनदान लाइफ फाउंडेशन एवं नाहर अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में निकटवर्ती मालवाडा गांव में एक सफल निशुल्क मेडिकल जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस शिविर में कुल 550 से अधिक रोगियों ने चिकित्सा परामर्श लेकर निशुल्क दवाएं प्राप्त की और 65 रक्त दाताओ ने रक्तदान किया ।नाहर अस्पताल के डॉ रेखा गरासिया प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ चंद्रेश सुथार नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ मुकेश प्रजापत मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ दिनेश गौड़ मेडिसिन विशेषज्ञ एवं पीटी चिराग शर्मा फिजियोथैरेपिस्ट ने अपनी सेवाएं दी ।यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय सामुदायिकता में नैतिक और चिकित्सा सहायता प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम था।
कैंप गाँव के जैन छात्रावास में आयोजित किया गया था
इस मौके पर जीवनदान लाइफ फाउंडेशन के समिति सदस्य राजेश शाह, विनोद शाह, संजय हिरानी, महेंद्र मेहता और नाहर अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
