नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व कैंसर दिवस पर दिया नशा मुक्त होने का संदेश – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

विश्व कैंसर दिवस पर दिया नशा मुक्त होने का संदेश

😊 Please Share This News 😊

जयपुर,विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान जन मंच ट्रस्ट एवं कला सागर सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर शहर में जगह – जगह एस बी एस सोसायटी के कलाकरों द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया । नाटक के माध्यम से आम जन को बताया कि गुटखा तम्बाकू से अपने शहर को तो बदहाल बना ही रहे हैं साथ ही कैंसर जैसी अनेकों बीमारियों को भी न्यौता दे रहे हैं । कर्क रोगी से भी उचित व्यवहार करें तथा इस बीमारी का समय रहते इलाज करवाएं।राजस्थान जनमंच ट्रस्ट के कमल लोचन ने दर्शकों को नशा नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि तम्बाकू सेवन से ना सिर्फ हमारा धन नष्ट होता है अपितु हमारे शरीर को भी भारी नुक्सान होता है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का कारण भी तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल है।नाटक में कला सागर सेवा संस्था के सचिव स्वराला किराड़ सागर, अंकित शर्मा, रितेश सिसोदिया, नीतेश, हिमांशु , अवधेश शर्मा व दीनदयाल शर्मा ने अभिनय किया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!