नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नुक्कड नाटक से बताया सड़क के कायदे से चलोगे तो, जीवन फायदे से जीओगे का मंत्र। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नुक्कड नाटक से बताया सड़क के कायदे से चलोगे तो, जीवन फायदे से जीओगे का मंत्र।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर -प्रादेशिक परिवहन विभाग , राजस्थान सरकार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कला सागर सेवा संस्था, जयपुर की ओर से प्रस्तुत नुक्कड नाटक “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” के द्वारा आम जन को जागरूक किया गया। विद्याधर नगर 1 नंबर बस स्टैंड व 14 नम्बर पुलिया, जयपुर द्वितीय क्षेत्र में मंचन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी परिवहन निरीक्षक मुकुंद राठौड़ के निर्देशानुसार कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से दर्शकों को यातायात के नियम सड़क सुरक्षा सहित जीवन रक्षा को समझाते हुए आमजन से सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने, अट्ठारह वर्ष से कम उम्र वालो को वाहन नही चलाने व किसी भी तरह का नशा करके वाहन नही चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्था सचिव स्वराला किराड सागर ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन को सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का उल्लंघन नही करना चाहिए और वाहन चालकों को हेलमेट तथा सीटबेल्ट का यथा वाहन उपयोग करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाए ताकि हमारे देश में सड़क दुघर्टनाओं के स्तर को कम किया जा सके। नुक्कड नाटक में संस्था सचिव स्वराला किरार, अंकित शर्मा, अवधेश शर्मा, दक्ष लबानिया, देवेंद्र योगी ,रितेश सिसोदिया सहित कलाकरों अभिनय कर आमजन को जागरूक किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!