नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “लाभार्थी संपर्क अभियान”कार्यशाला रानीवाड़ा में आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

“लाभार्थी संपर्क अभियान”कार्यशाला रानीवाड़ा में आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

रानीवाड़ा-दिनांक 23 फरवरी को भाजपा जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र की “लाभार्थी संपर्क अभियान” कार्यशाला रानीवाड़ा स्थित स्वामी श्री आत्मानंदजी सेवा संस्थान, वात्सल्य धाम मे सांसद श्री देवजी पटेल, लोकसभा संयोजक श्री नारायणसिंह देवल, प्रदेश मंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सांवलाराम देवासी, अभियान के लोकसभा संयोजक रमेश सोनी पुनासा की उपस्थिति मे संपन्न हुई।कार्यशाला मे प्रदेश संयोजक सांवलाराम देवासी ने बताया कि, लाभार्थी संपर्क अभियान पूरे प्रदेश मे तीन दिन मे पूर्ण करना हैं, जिसमें लाभार्थियों से पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर संपर्क करना हैं।लोकसभा संयोजक नारायणसिंह देवल ने भी कार्यशाला मे विस्तृत जानकारी दी एवं सभी को अभियान के महत्व को समझाया।सांसद देवजी पटेल ने लोकसभा चुनाव से पूर्व इस अभियान को अति महत्वपूर्ण बताते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।अभियान के लोकसभा संयोजक रमेश सोनी पुनासा ने कार्यशाला मे उपस्थित अपेक्षित पदाधिकारियों को विस्तार से कार्य योजना बताई, जिसमें 24 फरवरी को सभी मण्डलों पर कार्यशाला आयोजित करके टोलियां बनाकर कार्य करने की बात कही।सोनी ने बताया कि, लोकसभा के 3,75,928 लाभार्थियों से घर घर संपर्क करने हेतु 8177 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर कार्य 3 मार्च तक पूर्ण करना हैं।लाभार्थियों के घर तक हमारे कार्यकर्ता को जाकर प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद पत्र देना, घर मे मोदी की गारंटी का स्टीकर चिपकाकर लाभार्थी परिवार से चर्चा करनी एवं पूरी जानकारी सरल एप पर अपलोड करनी होगी।रमेश सोनी ने बताया कि, लोकसभा चुनाव से पूर्व ये अभियान अति महत्वपूर्ण हैं जिसे भाजपा की केन्द्रीय टोली द्वारा इसकी मोनिटरिंग हो रही हैं इसलिये इस अभियान को शत प्रतिशत पूर्ण करना अनिवार्य हैं।
प्रदेश के 80 लाख लाभार्थी परिवारों तक भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी संपर्क करेंगे।कार्यशाला मे अभियान के लोकसभा सहसंयोजक गोविन्द पुरोहित मण्डवारिया, प्रवीण दवे नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका भीनमाल, रानीवाड़ा मण्डल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाभी, करड़ा मण्डल अध्यक्ष, तुलसाराम मांजू, भीनमाल नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, बागोड़ा मण्डल अध्यक्ष गंगाराम माली, जुंजाणी मण्डल अध्यक्ष टीकमसिंह राणावत, रामसीन मण्डल अध्यक्ष रमेश रावल, सांकड़ मण्डल अध्यक्ष अमृत चौधरी, उम्मेदाबाद मण्डल अध्यक्ष गणपतसिंह राव, जसवंतपुरा मण्डल अध्यक्ष दौलतसिंह कलापुरा, बड़गांव मण्डल अध्यक्ष बाबुलाल पुरोहित, सांचौर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हंजारीराम पुरोहित, चितलवाना मण्डल अध्यक्ष सांवलाराम माली, कालन्द्री मण्डल अध्यक्ष हिन्दाराम माली, जयन्तीलाल चौधरी विस्तारक सहित अभियान के मण्डल संयोजक, सहसंयोजक सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!