आहोर सर्किल पर लगेगी महारावल कान्हड़देव की अश्वरोह मूर्ति, शीतला माता मेला होगा अब तीन दिवसीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर-नगर परिषद जालोर बोर्ड की साधारण सभा में आहोर चौराहे पर जालोर के पूर्व शासक महारावल कान्हड़देव की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।उक्त प्रस्ताव भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष महेंद्रकुमार मुणोत एडवोकेट ने पूर्व में नगर परिषद के सभापति गोविंद टाक व आयुक्त को पत्र लिखकर भेजा गया था । बोर्ड की बैठक में शहर में प्रतिवर्ष लगने वाले शीतला माता मेले को तीन दिवसीय करने एवं आहोर चौराहे पर जालोर के शासक कान्हड़देव की प्रतिमा लगाने की मांग की थी । जिस पर दोनो प्रस्तावों को नगर परिषद जालोर की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि भाजपा कोषाध्यक्ष मुणोत ने पत्र में लिखा था कि शहर में होली के बाद शीतला सप्तमी का जो मेला लगता है । उसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं । अतः मेले के तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मेले को भव्य रूप दिया जाए । वही जालोर की आन-बान-शान के प्रतीक कान्हड़देव सोनगरा की मूर्ति आहोर चौराहे पर लगाई जाए । जिससे जालोर के गौरवशाली इतिहास की जानकारी क्षेत्र में आने वाले लोगों को मिलती रहे।
मुणोत के उपरोक्त दोनों प्रस्ताव बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया है ।
इसके लिए एडवोकेट मुणोत ने नगर परिषद सभापति गोविंद टाक, नेता प्रतिपक्ष बसंत सुथार, सभी पार्षदगण एवं आयुक्त को धन्यवाद प्रेषित किया है ।(0000)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
