बड़े खाने में दिखी पुलिस परिवार की एकजुटता,उल्लास और अपनत्व का संगम,रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल में आयोजित हुआ बड़ा खाना
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर, 21 नवम्बर।(कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता) जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन चांदपोल में शनिवार को दीपावली मिलन और बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। सामूहिक भोज के इस आयोजन में पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और आपसी मेल-मिलाप के साथ खुशनुमा पल साझा किए।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा,महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा श्री अनिल पालीवाल, महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स श्री श्री आनन्द कुमार श्रीवास्तव, महानिदेशक, जेल श्री अशोक कुमार राठौड़ और जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर सामूहिक भोज का आनंद लिया।कार्यक्रम में स्पेशल पुलिस कमिश्नर श्री ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त,
कानून एवं व्यवस्था डॉ. अजय सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा,
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह,पुलिस उपायुक्त (क्राइम) श्री योगेश गोयल,पुलिस उपायुक्त (उत्तर) श्री करण शर्मा,
उपायुक्त (दक्षिण) श्री राजर्षि राज वर्मा, (उपायुक्त) यातायात श्री प्रवीण नायक नूनावत, उपायुक्त (पश्चिम) श्री प्रशांत किरण,
उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती अनुष्ठा कालिया सहित आयुक्तालय के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
