एसएसपी हरिद्वार की पहल और CEIR पोर्टल के सार्थक परिणाम,बरामद किए गए करीब 04 लाख के मोबाइल।
|
😊 Please Share This News 😊
|

हरिद्वार- एसएसपी हरिद्वार की पहल और CEIR पोर्टल के सार्थक परिणाम,बरामद किए गए करीब 04 लाख के मोबाइल।मौजूदा दौर में मोबाइल सब कुछ ना भी हो लेकिन बहुत कुछ जरूर है। मोबाइल दो पल के लिए न दिखे तो ऐसा महसूस होता है जैसे कुछ बेहद खास चीज की कमी है।कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल की पहल पर हरिद्वार पुलिस की कोतवाली रुड़की पुलिस ने CEIR पोर्टल का उपयोग करते हुए खोए हुए करीब 4 लाख बाजार कीमत के 15 खोये मोबाईल फोन बरामद कर फोन स्वामियों को वापस लौटाये। अब तक कोतवाली रुड़की पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 20 से भी अधिक मोबाइल बरामद किए गए हैं।इस दौरान अपने खोए मोबाइल वापस पा कर बुझे चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने खुले दिल से हरिद्वार पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
