नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं न्यायमूर्ति श्री परमानंद झा ने किया समाजसेवी रमेश छाजेड़ रामसर का राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मान। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं न्यायमूर्ति श्री परमानंद झा ने किया समाजसेवी रमेश छाजेड़ रामसर का राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मान।

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर-राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष पर जयपुर में आयोजित एक दिवसीय जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन समारोह में मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष व समाजसेवी रमेश छाजेड़ रामसर को जोधपुर को राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया । यह सम्मान नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति माननीय श्री परमानंद झा एव राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कर कमलों से प्रदान किया गया।
रमेश छाजेड़ रामसर को समाज सेवा व जीवदया के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया गया है।
समारोह में विभिन्न देशों व प्रदेशों के अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों का भी सम्मान किया गया।भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त के सम्मान में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर शहर में 30 मार्च को जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त पर आयोजित सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनः उत्थान के लिए प्रयास करते हुए भारत देश को प्राचीन वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद स्थापित करना था। समारोह का शुभारम्भ 22 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजो के साथ समरसता रथयात्रा व महिलाओ द्वारा समरसता कलश यात्रा एव।सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!