नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पंचायतीराज जन प्रतिनिधि संवाद एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन

😊 Please Share This News 😊

नवनियुक्त कार्मिक सेवा भाव के साथ कार्य करें – आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित
जालोर 2 अक्टूबर। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार विकसित भारत -जन सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जालोर शहर स्थित जालोर क्लब में पंचायती राज जन प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा ने जालोर जिले की पोषाणा ग्राम पंचायत की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग से संवाद कर उनके द्वारा आदिवासी बालिका शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्याें, पोषाणा में जनजाति बालिका छात्रावास की स्थापना एवं 3 हजार पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के कार्याें जानकारी लेते हुए उत्कृष्ट कार्याें के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासको को धन्यवाद पत्र देकर अभिनन्दन किया गया।
जिला स्तरीय रोजगार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को जालोर शहर स्थित जालोर क्लब में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित एवं जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गांवड़े ने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर छगन सिंह राजपुरोहित ने नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने राजकीय नौकरी के सेवा काल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ कार्य करें व सरकारी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक आगुंतक की समस्या का संतुष्टपूर्ण समाधान करें। उन्होंने कहा कि युवा जीवन में सार्थक परिश्रम करते हुए अपनी अलग व उज्ज्वल पहचान बनाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं हेतु सरकारी क्षेत्रों में नौकरी प्रदान करने के साथ ही निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अनेक अवसर सृजित कर रही हैं, इस क्रम में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, स्किल इंडिया प्रोग्राम, स्टार्ट अप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम आदि संचालित हैं।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय विभागों में नवनियुक्त कुल 65 कार्मिकों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल छीपा, चिदंबरा परमार, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक नवीन माथुर सहित जनप्रतिनिधिगण विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!