नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डा. रोहित माडेवार जी-22 समरसता सलाहकार बोर्ड सदस्य नियुक्त। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

डा. रोहित माडेवार जी-22 समरसता सलाहकार बोर्ड सदस्य नियुक्त।

😊 Please Share This News 😊

काठमाण्डौ/दिल्ली 04 अप्रेल गृह मंत्रालय सतर्कता विभाग, भारत सरकार में प्रतिज्ञा करने वाले डा0 रोहित माडेवार प्रदेश उपाध्यक्ष, विमुक्त भटके आघाड़ी भारतीय जनता पार्टी नागपुर महाराष्ट्र को अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की चयन समिति ने भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त, भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले, अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाया जावें कार्य योजना को मूर्त रूप देने, कार्य निष्पादन में सलाहकार समिति में सलाहकार बोर्ड सदस्य मनोनयन किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि डा. रोहित माडेवार अध्यक्ष रोटी फाउण्डेशन, रक्त दान दाता, 54 बच्चो के संरक्षक शिक्षाविद् टेक्नीकल एजूकेशन इन्सटीटयूट, होटल एण्ड फूड इण्डस्ट्रीज का नाम सलाहकार बोर्ड के लिए डा. निरूमला छल्लाणी चैयरमेन एम वाई एम महिला विंग द्वारा प्रस्ताव करने पर डा. विष्णु हरि नेपाल, पूर्व राजदूत जापान नेपाल सरकार द्वारा अनुमोदन करने पर भारतीय नागरिक डा0 रोहित माडेवार को जी-22 समरसता सलाहकार बोर्ड सदस्य मनोनयन किया गया है। डा. रोहित माडेवार भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड़, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकड़ोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड़, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल ड़ेनिश, श्रीलंका, मालदीव राष्ट्रो मे जी-22 समरसता सोशल मिशन यात्रा के अन्तर्गत अहिंसक और निष्पक्ष आन्दोलन में भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्त को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलायेंगे। अंहिसा परमोधर्मः एकम सत्य विप्रा, वसुधैव कुटुम्बकम् सर्वधर्म, समभाव, अप्पो दीपो भवड़, सर्वे भवन्तु सुखीन सर्वे सन्तु निरामया, न मोक्षम न पुनवर्भवम् जनसेवा ही प्रभु सेवा, यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता, जननी जन्म भूमिश्चः स्वर्ग दीपो गरियसी की भावनाओ का समादर करते हुये कार्य योजना में सलाहकार के रूप में कार्य करेंगें। डा0 रोहित सलाहकार बोर्ड सदस्य भारत के सभी राज्यो, केन्द्र शासित प्रदेशो में जी-22 समरसता सोशल मिशन यात्रा स्वःपोषित वित्तिय व्यय योजना के अन्तर्गत करेंगे, यात्रा-कार्यक्रमों से प्रभावित निर्णय से भारत सरकार को अवगत करायेंगे प्रतिवेदन राजनयिक सम्बन्ध वियना अभिषरण अधिनियम 1972, जिनेवा कन्वेंशन 1949, के अन्तर्गत भारत सरकार के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रेषित करेंगें, डा0 रोहित माडेवार का मनोनयन भारत-नेपाल के विदेश सचिवो का सांस्कृतिक अनुबन्ध दिनांक 09 सितम्बर 2004, नई दिल्ली, भारत-नेपाल संधि 1950, भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धो पर बोर्ण बहादुर कार्की पूर्व चैयरमेन नेपाल प्रेस परिषद् काठमाण्डौ नेपाल के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया है। डा0 रोहित माडेवार का सलाहकार बोर्ड सदस्य मनोनयन होने पर जी-22 समरसता ग्लोबल पीस एम्बेसेडर ठेकेदार कालू राम सोनेल, श्रीमती सत्येन्द्र पन्नू प्रिसीपल सैन्ट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरूदासपुर पंजाब, श्री टंक नाथ पौडेल, पूर्व अध्यक्ष, देवघाट क्षेत्र विकास समिति, चितवन नेपाल ने बधाई दी हैं। संयोजक महावीर प्रसाद टोरड़ी ने मनोनयन की सूचना महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा को प्रदान की गई हैं। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा मनोनयन की सूचना भारत सरकार को प्रेषित की जा रही है। डा0 रोहित माडेवार का मनोनयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का अवलोंकन पर अनवरत परिश्रम पर किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!