भीनमाल पुलिस की कार्यवाही 762 ग्राम अवैध मादक पदार्थ निर्मित अफीम बरामद, एक युवक गिरफ्तार।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचन्द्र यादव के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए मादक पदार्थ अवैध हथियार तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् रामेश्वरलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जालोर एवं अन्नराजसिंह राजपुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत भीनमाल के सुपरविजन में बाबूलाल जांगिड पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी भीनमाल के निर्देशन में गठित पुलिस टीम तेजाराम उप निरीक्षक मय जाब्ता द्वारा मुखबिर की इतलानुसार मार्ग निम्बावास में रहवासीय मकान वीराराम पुत्र जगताराम चौधरी के मकान की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैली में 762 ग्राम अवैध मादक पदार्थ निर्मित अफीम प्राप्त हुआ। उक्त मादक पदार्थ 762 ग्राम अफीम को बरामद कर मुलजिम वीराराम पुत्र जगताराम जाति चौधरी निवासी डेला मार्ग निम्बावास पुलिस थाना भीनमाल को गिरफ्तार किया गया। मुलजिम के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। मुलजिम से अवैध अफीम की खरीद-फरोख्त के सम्बंध में अनुसंधान जारी है। कार्यवाही पुलिस टीम में तेजाराम उप निरीक्षक,
ओमप्रकाश कांस्टेबल, बाबुराम कांस्टेबल, सांवलाराम कांस्टेबल, मेवाराम चालक कांस्टेबल पुलिस थाना भीनमाल मौजूद रहे।1312)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
