नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चूरू शहर में दूध विक्रेताओं से 14 नमूने लिये जिला कलक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चूरू शहर में दूध विक्रेताओं से 14 नमूने लिये जिला कलक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई।

😊 Please Share This News 😊

चूरू- चूरू शहर मे मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने दूध विक्रेताओं से दूध के 14 नमूने लिये।
सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया खाद्य सुरक्षा आयुक्त व जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने चूरू शहर मुख्यालय पर विभिन स्थानों पर दूध के नमूने लिये। सीएमएचओ ने बताया कि कलेक्ट्रेट सर्किल, भरतिया हॉस्पिटल के पास, पुलिस लाइन के पास, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा दूध विक्रेताओं के 14 नमूने संगृहीत किये गए तथा मौके पर एमएफटीएल वैन लैब द्वारा 15 नमूनों की जाँच की गई। इसी दौरान एमएफटीएल वैन द्वारा लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन कर 23 लाइसेंस रजिस्ट्रेशन जारी किये गए। संगृहीत किये गए नमूनों को राजकीय केंद्रीय जन स्वास्थ्य लैब जयपुर व चूरू में जमा करवाए गया। लैब से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!