भू-माफिया द्वारा काया मन्दिर को क्षति पहुँचाने का प्रयास।
|
😊 Please Share This News 😊
|

उदयपुर-काया स्थित श्री राजेन्द्र-शान्ति विहार जैन मन्दिर को भू-माफिया द्वारा क्षति पहुँचाने की दृष्टि से कुप्रयास किया जा रहा है।मन्दिर ट्रस्ट की ओर से इसकी लिखीत शिकायत जिला कलेक्टर सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दी गई।जिसके परिणाम स्वरूप अधिकारियों ने मौके पर जानकारी लेते हुए भू-माफिया द्वारा अवैध निर्माण को रोका गया।मिडिया प्रभारी कुलदीप प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन मन्दिर से सटे हुए भूखण्ड जो ३० फीट गहरा था उसको भू-माफिया ने पूर्व में खरीदा था और नियमानुसार उसे उक्त भूखण्ड पर पॉंच वर्ष में निर्माण कार्य करना था और नहीं करने पर यह भूखण्ड स्वतः की राजकीय सम्पत्ति घोषित हो जायेगी। परन्तु लालच में आकर उस भूखण्ड पर पिछले १५ वर्षों से कोई निर्माण कार्य नहीं किया।और जब राजकीय सम्पत्ति हो जाने पर ३० फीट गहरे खड्डे को भरकर पानी की निकासी को भी रोकते हुए निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जो गैरकानूनी है।मन्दिर ट्रस्ट ने भी पानी की निकासी को बरकरार रखते हुए पूर्व में ही जमीन के नीचे पाईप डलवाकर नियमानुसार निर्माण कार्य किया।वर्तमान में भू-माफिया के भूखण्ड में पानी की निकासी नहीं होने से बरसात का व अन्य पानी मन्दिर परिसर को क्षति पहुँचा रहा है।
कहते हैं कि ‘जात से जात गंगाजी नहीं जाती’ इसे सार्थक करते हुए भू-माफिया जो स्वयं जैन होकर अपने ही जिनमन्दिर परिसर को क्षतिग्रस्त करने पर चन्द सिक्कों के खातिर तैयार हो गया।मैं सभी समाचार-पत्रों के माध्यम से सभी सम्बन्धित उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूँ कि इस सन्दर्भ में उचित कार्यवाही करते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करवाने हेतु आदेश प्रदान करे जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।
कुलदीप प्रियदर्शी
सम्पादक यतीन्द्र वाणी (हिन्दी पाक्षिक), उदयपुर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
