4 बेटीयों को 3 लाख की छात्रवृति नीट में चयनित होने पर,अंतिम तिथि 15 जून।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जरूरतमंद विद्यार्थीयों को सालना 20 लाख की छात्रवृति होगी भेंट। रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा,छात्रवृति में करना होगा आवेदन। बाड़मेर – पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर व बालोतरा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं ग्रामीण इलाके के हुनरमंद विद्यार्थियों की सहायतार्थ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रूमा देवी द्वारा द्वारा स्थापित रुमा देवी सुगड़ी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है जिसकी अंतिम तिथि आगामी 15 जून है | रूमादेवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की वो हुनरमंद प्रतिभाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आगे नही बढ़ पाती, उनकी शिक्षा में कोई रूकावट न आए जिसके लिए फाउंडेशन द्वारा “रूमादेवी-सुगणी देवी अक्षरा” छात्रवृति प्रदान की जाती है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को कुल 20 लाख रूपये की राशि का सहयोग दिया जा रहा है। जिसमें मेडिकल शिक्षा में प्रवेश पाने वाली बेटीयों को 75 हजार रूपये और अन्य छात्र छात्राओं को 25 हजार रूपये छात्रवृति के रूप में हर साल प्रदान किये जायेंगे।
बालिकाओं एवं मेडिकल शिक्षा के लिए विशेष लाभ।
योजना के समन्वयक हरि गढवाल ने बताया कि बालिका शिक्षा और मेडिकल व इंजिनियरिंग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योजना में विशेष प्रावधान किये गये है। जिसमें 60% सीटें बालिकाओं के लिए सुरक्षित रखी गई हैं । मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में NEET में चयनित हो चुकी 4 बेटीयों के लिए 4 सीटें सुरक्षित रखी गई है जिन्हें तीन लाख रूपये छात्रवृति के रूप में हर साल प्रदान किये जायेंगे। कौन कर सकता है आवेदन। ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान के सचिव विक्रम सिंह ने बताया की पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के ग्रामीण इलाकों के वे विद्यार्थी जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण दसवीं के बाद आगे पढाई जारी रखने में परेशानी आ रही हो, खेल जगत की प्रतिभाएं जो पैसों के अभाव में खेल सामग्री और प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर पा रही हो तथा लोककला क्षेत्र में परम्परागत वाणी गायन, हरजस गायन और हस्तशिल्प का कार्य करने वाली प्रतिभाएं आवेदन कर सकती है।
मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पाने वाले जरूरतमंद छात्राएं अक्षरा छात्रवृति के लिए विशेष श्रेणी में आवेदन कर सकती है।उन्होंने बताया की पिछले वर्षों के छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे है।
मेडिकल व इंजिनियरिंग के अलावा दूसरे क्षेत्रो में प्राप्तांको की कोई बाध्यता नहीं है।ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
संस्थान प्रवक्ता कविता कुमारी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान और रुमा देवी फाउंडेशन द्वारा प्राप्त आवेदनों का भोतिक सत्यापन कर वास्तविक जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।आवेदन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश rumadevifoundation.org पर उपलब्ध है जिन्हें पढ़कर वहां दिए गए गूगल फार्म के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
