नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खाद्य व्यापार संघ ने किया नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का बहुमान, विकास और स्वच्छता पर हुआ मंथन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

खाद्य व्यापार संघ ने किया नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का बहुमान, विकास और स्वच्छता पर हुआ मंथन

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता के लिए जारी होगा हेल्पलाइन नंबर: मनोज गुप्ता

भीनमाल (मुकेश सोलंकी) । स्थानीय खाद्य व्यापार संघ की ओर से नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं उपाध्यक्ष मफीदेवी माली पत्नी लालाराम माली के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के व्यापार जगत, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह के दौरान खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष मनोज गुप्ता का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। वहीं, उपाध्यक्ष मफीदेवी माली का स्वागत शंकरलाल माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में रमेश माली द्वारा खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का बहुमान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए शेखर व्यास, भगवानदास राठी एवं पुखराज माली ने शहर के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला मंत्री महेंद्र सोलंकी ने कहा कि जनता को भाजपा बोर्ड से काफी अपेक्षाएं हैं। शहर परिवर्तन की राह पर है और बोर्ड जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए भीनमाल को विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण एम. दवे ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि भीनमाल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, कैट व्यापार संघ अध्यक्ष पुखराज गहलोत, रीको इंडस्ट्रीज व्यापार संघ अध्यक्ष सोमाराम माली, कृषि मंडी मर्चेंट संघ अध्यक्ष श्याम खेतावत, मनिहारी फुटवियर एसोसिएशन अध्यक्ष भोपालसिंह, टेंट एसोसिएशन अध्यक्ष बाबूलाल माली, मोबाइल एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणावत, रेडीमेड एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवणसिंह राव एवं मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश दवे,समाजसेवी लालाराम माली,मीठालाल जांगिड़, शेखर व्यास, भगवानदास राठी, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह भूतेल, भंवरलाल माली, ओमप्रकाश माहेश्वरी, सचिव नरेश सुखाड़िया, शंकरलाल माहेश्वरी, राजेश छाजेड़,सीए जितेंद्र माली, किशोर सांखला, पंकज माली, विक्रमसिंह ईरानी, अशोक धारिवाल, मुलसिंह, महेंद्र जीनगर, ओमप्रकाश माली, मुकेश महेश्वरी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!