नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा 92वीं बार रक्तदान करने पर सम्मानित किये गए निर्मल जैन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा 92वीं बार रक्तदान करने पर सम्मानित किये गए निर्मल जैन।

😊 Please Share This News 😊

हजारीबाग-विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के 20 वे वर्ष अवसर पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा झारखंड में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजित कर सर्वाधिक रक्त संग्रह करने वाली संस्थाओं को रांची स्थित नामकोम की आईपीएच सभागार में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में हजारीबाग के निर्मल जैन को 75 से ऊपर 92 बार रक्तदान करने पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया साथ ही वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, हजारीबाग ,को पूरे झारखंड में रक्तदान शिविर आयोजित करके सर्वाधिक रक्त एकत्रित करने वाली संस्थानों में चौथे पायदान पर आने पर, उनके पदाधिकारी अध्यक्ष निर्मल जैन, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ,संयुक्त मंत्री पुष्कर कुमार पुष्प ,कार्यकारिणी सदस्य रजत जैन, रौनक जैन को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।उम्र की कैटेगरी को देखते हुए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री पुष्कर कुमार पुष्प ,रजत जैन और रौनक जैन को भी सर्वाधिक रक्तदान करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सभी रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं का आभार प्रकट करते हुए, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया साथ ही उपस्थित लोगों से निस्वार्थ भाव से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने हेतु संकल्प करवाया । रक्तदान शिविर लगाने में आने वाली कठिनाइयों का निवारण करने का भी आश्वासन दिया । कोई भी समस्या आने पर सबसे पहले ,आप सभी रक्तदाताओं का ध्यान रखेंगे ।वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने कहा कि यह सम्मान हमारा नहीं बल्कि संपूर्ण हजारीबाग, के रक्तदाताओं एवं रक्तदान रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं का है। स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर पवन कुमार एवं अन्य पदाधिकारी गणों ने सभा को सम्बोधित किया । निर्मल जैन ने कहा की 18 जून को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा लगने वाले शिविर में93 वी बार रक्तदान करेगे अतः आप सभी से निवेदन की उक्त शिविर में आपएवं अपने साथियों को लाकर रक्तदान करा के मेरा मनोबल बनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!