नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा नये जिलों के पुनर्गठन के लिए गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी को 15 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा नये जिलों के पुनर्गठन के लिए गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी को 15 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

😊 Please Share This News 😊

जयपुर, 01 जुलाई। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने निर्देश दिए कि नए जिलों के पुनर्गठन के लिये गठित उच्च स्तरीय विशेषज्ञ कमेटी 15 दिवस के भीतर नए जिलों के गठन सम्बन्धित सभी व्यवहारिक बिन्दुओं पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने स्पष्ट किया कि नए जिलों के गठन का मूल उद्देश्य राजनीति से प्रेरित ना होकर जनहित आधारित होना चाहिये।उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा सोमवार को शासन सचिवालय में राजस्व विभाग के साथ नए जिलों के पुनर्गठन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने राजस्व विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि नए जिलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया आमजन की सुविधा को ध्यान में रखकर, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, भौगालिक स्थिति, जनसंख्या आदि की मॉनिटरिंग के आधार पर की जाये। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी, राजस्व मंत्री श्री हेमन्त मीना, राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश सहित विभागीय अधिकारी मौजद रहे।(1234)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!