अमर शहीद बीरबल सिंह की 8 फीट ऊंची आदमकद मूर्ति का हुआ अनावरण।
|
😊 Please Share This News 😊
|

78वें शहीदी दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।अमर शहीद बीरबल की जीवनी को विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल करवाया जाएगा : सांसद कुलदीप इंदौरा।
श्रीगंगानगर, 30 जून 2024: अमर शहीद बीरबल सिंह की 8 फुट ऊंची आदमकद मूर्ति का अनावरण समारोह एवं 78वां शहीदी दिवस कार्यक्रम रविवार सुबह शहीद बीरबल चौक, श्रीगंगानगर पर बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जयदीप बिहाणी थे तथा अध्यक्षता सांसद कुलदीप इंदौरा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सभापति गगनदीप कौर पाण्डे व सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर तथा सम्मानित अतिथि पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर मगलानी, समाजसेवी अशोक चांडक, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, फल सब्जी मंडी पूर्व अध्यक्ष स. मनिन्द्र मान, अखिल भारतीय जीनगर समाज तदर्थ समिति हरिद्वार अध्यक्ष ताराचन्द बागड़ी, रिद्धि-सिद्धि डायरेक्टर मुकेश शाह, अखिल भारतीय जीनगर चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर अध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार, गुरुद्वारा मुख्य सेवादार तजिंदर पाल सिंह टिम्मा, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान को-चेयरमैन नवरंग सिंह चौधरी, श्रीकरणपुर डीवाईएसपी संदीप चौहान, समाजसेवी महेश पेड़ीवाल व सीआई नरेश निर्वाण थे।
अमर शहीद बीरबल के सुपुत्र आत्माराम द्वारा अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया।इस मौके पर विधायक जयदीप बिहाणी, सांसद कुलदीप इन्दौरा,
सभापति गगनदीप कौर पाण्डे व सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर सहित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अमर शहीद बीरबल सिंह की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया गया।
तत्पश्चात् अतिथियों सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 78वें शहीदी दिवस पर जीनगर समाज के क्रांति दूत अमर शहीद बीरबल सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की एवं शत्-शत् नमन् किया। इस मौके पर सभी ने ‘शहीद बीरबल सिंह अमर रहे’ के नारों से
सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद कुलदीप इंदौरा ने कहा कि संसद में आवाज उठाकर अमर शहीद बीरबल सिंह की जीवनी को विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल करवाया जाएगा।
विधायक जयदीप बिहाणी ने युवाओं से अमर शहीद बीरबल के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण उत्थान में बढ़-चढक़र योगदान देने का आह्वान किया।वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में अमर शहीद बीरबल के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद बीरबल ने अपने प्राणों का देश के लिए न्यौछावर कर दिया, उनका देश की स्वतंत्रता में अमूल्य योगदान है,
जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति अध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी, जिला धानक समाज अध्यक्ष कश्मीरी लाल इन्दौरा, मेघवाल समाज अध्यक्ष परसराम भाटी, मुस्लिम समाज से मो. चिरागदीन सदर, स्वर्णकार समाज अध्यक्ष आकाशदीप सोनी, वाल्मीकि समाज अध्यक्ष विजय सरवटा, रविदास समाज अध्यक्ष रणजीत सहगल,
रेगर समाज अध्यक्ष भगवान दास व धोबी समाज अध्यक्ष रामुप्रसाद तथा स्वागत कमेटी जिला जीनगर समाज सभा अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान, अमर शहीद बीरबल के दत्तक पुत्र आत्माराम जीनगर, जिला जीनगर सभा पूर्व अध्यक्ष सीताराम सांखला, भीमराज डाबी, पप्पू पंवार व आशाराम डाबी, जिला जीनगर सभा उपाध्यक्ष गोपालदास चौहान व
माणी चायल, राजेश निर्वाण, पार्षद सोहनलाल चौहान डॉन, एडवोकेट चरणदास कम्बोज, विजय सांखला, जुगल डाबी सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में अमर शहीद बीरबल के सुपुत्र आत्माराम तथा सुपौत्र एडवोकेट महेश जीनगर ने अतिथियों सहित सबका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के पश्चात् विशाल भण्डारा बरताया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जिलेवासी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
