नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लायन्स क्लब जयपुर हवामहल के सदस्यों ने राजभवन में किया संविधान पार्क का दौरा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

लायन्स क्लब जयपुर हवामहल के सदस्यों ने राजभवन में किया संविधान पार्क का दौरा।

😊 Please Share This News 😊

“राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के साथ मीटिंग में जयपुर को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प”। जयपुर-लायंस क्लब जयपुर हवामहल के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल के नेतृत्व में राजभवन स्थित देश के पहले संविधान पार्क का दौरा किया। और महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया और जयपुर को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।क्लब के सचिव श्री प्रकाश रावत और नमित माथुर ने बताया कि सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने संविधान की डॉक्यूमेंट्री देखी। उसके बाद संविधान पार्क के भ्रमण के दौरान भारत के संविधान को मूर्तरूप में लाने की पूरी प्रक्रिया को समझा। कार्यक्रम संयोजक कैलाश खंडेलवाल के बताया कि इस कार्यक्रम में सुरेश कालानी , डॉ.ए के भार्गव ,दिनेश गुप्ता , सुधीर तांबी ,कैलाश गुप्ता , अभिनव महरवाल, एस एन गुप्ता , अनूदीप ठुकराल, आर एन खंडेलवाल , सुरेंद्र विजयवर्गीय और सभी सदस्यों ने बड़ी उत्सुकता के साथ संविधान से जुड़ी जानकारियों का अध्ययन किया राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में सभी से संविधान के अनुसार अपने अधिकारों को जानने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आदि के जीवन से प्रेरणा लेकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर जोर दिया।इस पूरे भ्रमण के दौरान राजभवन का पूरा सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!