संसदीय कार्य मंत्री ने किया डिजिटल कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण।
|
😊 Please Share This News 😊
|

डोली-संसदीय कार्य, विधि व न्याय मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल ने रविवार को जोधपुर के डोली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिजिटल कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुज्य संत दयाराम जी महाराज,जालोर-सिरोही सांसद श्री लुंबाराम चौधरी, सांचौर विधायक श्री जीवाराम चौधरी एवं पचपदरा विधायक श्री अरुण चौधरी भी साथ रहे।संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोली ने अत्याधुनिक डिजिटल कम्प्यूटर लैब का निर्माण करवाकर विद्यार्थियों को डिजिटल युग से जुड़ने की नई सौगात दी है। इस विद्यालय की अपनी एक अलग पहचान है। यहां के विद्यार्थियों ने कई उच्च मुकाम हासिल किए है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यहां के बच्चे अपनी मेहनत और जुनून से देश दुनिया में इस विद्यालय को एक मॉडल विद्यालय के रूप ने पहचान दिलाएंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि लूणी क्षेत्र के स्कूलों में प्रधानाचार्य के कक्ष पूर्ण रूप से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। साथ ही,
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों का खेल और विज्ञान मेलों में भी प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
