21अगस्त को राजस्थान बंद को लेकर भीनमाल में प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के बीच बैठक।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आगामी 21अगस्त को राजस्थान बंद को लेकर सी एलजी सदस्यों व विभिन्न समाज के गणमान्य नागरिकों की बैठक रविवार को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में एसपी ज्ञानचंद्र यादव व एडीएम पंकज शर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुई।जिसमे आगामी 21 अगस्त को राजस्थान बंद के दौरान भीनमाल नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने कहा की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी समुदाय व समाज को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मांगो लेकर धरना प्रदर्शन,रैली व बैठक आयोजित करने का अधिकार है, लेकिन आयोजन के दौरान अन्यो को परेशानी नहीं होनी चाहिए और नही किसी व्यक्तिगत या सरकारी संपत्ति का नुकसान होना चाहिए। आयोजन प्रयादित होना चाहिए,ताकि आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रह सके।एसपी ने कहा की शांति व भाईचारा ही विकास का मुख्य आधार है। एसपी ने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे,कोई अफवाह हो तो उसका तत्काल संबंधित अधिकारियों व व्यक्ति से वेरीफाई करने का सुझाव दिया।
एसपी ने कहा की वर्तमान में धार्मिक यात्राओं के दौर में असमाजिक तत्वों और अपराधी गतिविधियों में शामिल लोगो पर नजर रखे और उनकी सूचना तत्काल पुलिस को देने का सुझाव दिया।एसपी ने कहा की वर्तमान में साईबर ठग और अनजान व्यक्ति के कॉल पर विश्वास नहीं करने की अपील की।21
नरेश अग्रवाल, जयरूपाराम माली, पारस राणा,माधाराम राणा, श्रवण सिंह राव,जोरावरसिंह राव,पारस घांची,पारस मोदी, हेमलता जैन, भेरूपालसिंह दासपा, सुरेश अग्रवाल व भरतसिंह भोजानी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मोजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
